{"_id":"42-153004","slug":"Chitrakoot-153004-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी का पैसा मांगा तो पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी का पैसा मांगा तो पीट दिया
Chitrakoot
Updated Mon, 30 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरी का पैसा मांगा तो पीट दिया
चित्रकूट। खेत की जुताई का पैसा मांगने गए युवक को दबंग ने पीट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश (35) निवासी लोढ़वारा के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसने गांव के एक व्यक्ति के खेत की जुताई की थी। पैसा मांगने पर उसने डीजल लाने की बात कही। मुकेश अपने पैसे से डीजल भी ले गया। इसके बाद जब उसने दोबारा मजदूरी मांगी तो उन्होंने उसे पीट दिया। मुकेश को जिला अस्पताल से इलाहाबाद रिफर किया गया है।
बाइक चोरी करते युवक को दबोचा
चित्रकूट। जिला अस्पताल परिसर में रविवार दोपहर करीब एक बजे अस्पताल परिसर में एक युवक किसी की बाइक पर चाभी लगा रहा था। जैसे ही बाइक स्टार्ट हुई, यह उसे लेकर भागने लगा। इस पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम रामहित निवासी चौखंडी कीटगंज (इलाहाबाद) बताया है। उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। आरोपी का कहना था कि वह नशे में था, इसलिए धोखे से दूसरे की बाइक में चाभी लगा दी। हालांकि पुलिस ने उसके पास से कई चाबियां बरामद की हैं। कोतवाल एके मिश्रा ने बताया कि युवक से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जान से मारने की धमकी का आरोप
चित्रकूट। अहमदगंज निवासी आरटीआई कार्यकर्ता महेंद्र कुमार ओबेराय ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को पत्र भेजकर एक व्यक्ति पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।