फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   आज से सराफा व्यावसायियों का प्रदर्शन, बंद रहेगा सर्राफा

आज से सराफा व्यावसायियों का प्रदर्शन, बंद रहेगा सर्राफा

Sat, 24 Aug 2013 05:34 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Sat, 24 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। सराफा व्यवसायी रामजी सोनी के छह वर्षीय पुत्र संस्कार सोनी उर्फ अन्ना का ग्यारहवें दिन भी कोई पता नहीं चला। आक्रोशित सराफा व्यावसायियों ने पुलिस पर शिथिलता का आरोप लगाते हुए कल 24 अगस्त से प्रदर्शन की रणनीति बनाई है। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया ने भी आपात बैठक की और मातहतों को हर घटना से सजग रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वाधान में बैठक हुई थी, जिसमें पुलिस पर शिथिलता का आरोप लगाया गया था। साथ ही तय किया गया था कि 24 अगस्त से व्यापारी व्यवसाय ठप रख प्रदर्शन करेंगे। पहले सराफा व्यवसायियों ने 23 से आंदोलन की रूपरेखा बनाई थी। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष भैरो प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष मुकुल अग्रवाल, सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, अंकित पहारिया, नत्थूलाल गुप्ता, ओम केशरवानी आदि ने कहा कि अब चुप नहीं बैठा जाएगा। अन्ना की सकुशल बरामदगी के लिए हर आंदोलन किया जाएगा। आक्रोशित व्यापारियों के तेवर को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थों की बैठक की। माना जा रहा है कि मुख्य चौराहों पर पीएसी भी तैनात की जा सकती है। उधर, जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि सराफा व्यवसायी के साथ वकीलों की पूरी हमदर्दी है और इनके प्रदर्शन में वे भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


इनसेट -------------------
कांग्रेसी भी उग्र
शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेसियों ने भी अन्ना की सकुशल बरामदगी न होने पर पुलिस की आलोचना की। साथ ही कहा कि अगर सप्ताह के अंत तक उसे सकुशल बरामद नहीं किया गया और अपहर्ता का पता नहीं चला तो कांग्रेस पार्टी भी उग्र आंदोलन करेगी। बैठक में अशोक कुमार धतुरहा, पुष्पेंद्र सिंह, असोक कुमार केशरवानी, गज्जू प्रसाद फौजी, रामेंद्र सिंह, शिवबालक गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट -------------------
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने भी किया बंद का समर्थन
चित्रकूट। मुख्यालय के ट्राफिक चौराहा स्थित राजेंद्र जायसवाल के आवास पर सर्राफा व्यापारी के पुत्र के अपहरण के संबंध में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की विशेष बैठक हुई। सर्राफा व्यापारी के पुत्र सरकार के 9 दिन से कोई जानकारी न मिलने से व्यापारी समाज में भारी आक्रोश व्यक्त किया।

परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री शानू गुप्ता ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए बालक का जल्द पता न लगने पर परिषद के द्वारा आर पार की लडा़ई लड़ने की बात कही। वहीं प्रशासन को व्यापारियों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की। परिषद के जिलाध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ने कहा कि वे लोग 24 को होने वाली सर्राफा बंदी की व क्रमिक अनशन का समर्थन करेंगे। बैठक में युवा अध्यक्ष स्वप्निल अग्रवाल, शेशू जायसवाल, महामंत्री श्याम गुप्ता, अवधेश जायसवाल, सुनील, विनोद गुप्ता, पप्पू जायसवाल, संतोष हरिगोपाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed