{"_id":"42-147415","slug":"Chitrakoot-147415-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
Chitrakoot
Updated Sat, 24 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरैंया (चित्रकूट)। एक व्यक्ति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस वीभत्स वारदात को उसके बच्चों ने देखा, जो घटना के बाद से सहमे हुए हैं। हत्यारोपी को उसके भाइयों ने पुलिस के हवाले किया। उसे कुछ महीनों से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
रैपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भखरवार के मजरा गड़रियनपुरवा के निवासी राजेंद्र सिंह ने गुरुवार की रात लगभग 12 बजे पत्नी सावित्री (37) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना के प्रत्यक्षदर्शी रोहन सिंह (16) ने बताया कि उसकी मां को पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर मारा और उन लोगों को धमकाया कि अगर आवाज की तो तुम्हारा भी यही हाल करूंगा। उसके अनुसार, राजेंद्र ने उनकी मां की हत्या करने के पहले घर के सभी दरवाजे बंद कर दिए थे। ताले लगा दिए थे। साथ ही मां को उसने दौड़ा दौड़ाकर कुल्हाड़ी से कई वार करके मारा। उसका शव दरवाजे के पीछे टंकी के पास मिलने से माना जा रहा है कि महिला ने मरने से पहले जान बचाने के लिए दरवाजे से बाहर जाने की कोशिश की थी पर ताला लगा होने से वह इसमें असफल रही। हत्या के दौरान बड़ी पुत्री रुचि के चीख पड़ने से बगल में रहने वाले राजेंद्र के भाई लोग वहां पहुंचे तो सन्न रह गए। हत्यारोपी वहीं खड़ा हंस रहा था। एसओ रैपुरा अरविंद सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र रोहन ने तहरीर दी है। राजेंद्र को उसके भाई ही थाने लाए थे।
इनसेट -------------------
घटना के बाद हंसता रहा
बताया जाता है कि हत्यारोपी राजेंद्र वारदात के बाद भाइयों के आने पर वहां से हंसता हुआ बाहर आया। बाद में लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे वहीं गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनसेट -------------------
वजह अभी तक पता नहीं
राजेंद्र ने यह सनसनीखेज वारदात क्यों अंजाम दी, इस पर आसपास के लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। इनका हालांकि यह जरूर कहना था कि कुछ महीनों से उसका दिल-दिमाग काबू में नहीं था। मृतक का पुत्र रोहन हालांकि बताता है कि खेती बारी में आमदनी न होने और लड़कियों की शादी आदि को लेकर वह परेशान रहता था और इस बात को लेकर उसकी मां से आए दिन लड़ाई होती रहती थी।
इनसेट -------------------
पुत्र की करतूत से स्तब्ध था वृद्ध पिता
रामबहादुर के पांच पुत्रों में राजेंद्र चौथे नंबर का है। पुत्र की करतूत के बाद से रामबहादुर स्तब्ध है। उसके सामने राजेंद्र के बच्चों रुचि (18), रोहन (16), शांति (14), कमला (12) और होलिका (10) का भविष्य है। घर में रामबहादुर सिर्फ हरे राम हरे राम कह रहा था।