{"_id":"42-146198","slug":"Chitrakoot-146198-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने फिर बरपाया कहर, मवई कलां बना टापू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने फिर बरपाया कहर, मवई कलां बना टापू
Chitrakoot
Updated Wed, 14 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ (चित्रकूट)। सोमवार की शाम से हुई मूसलाधार बारिश ने फिर कहर बरपाया और कई गांवों का ब्लाक मुख्यालय से संपर्क काट दिया। मवई कलां में टापू की स्थिति बन गई है।
कुछ दिन की राहत के बाद यमुना नदी के पास के गांवों में फिर बाढ़ की स्थिति बन गई। मऊ से मवई, बरवारा का संपर्क पूरी तरह से कट गया और संपर्क मार्ग में पानी भरा है। मवई कलां में चारों तरफ यमुना का पानी भरा है और टापू की स्थिति है। अगर यही हाल रहा तो कच्चे घरों को और खतरा हो जाएगा। किसानों की सैकड़ों बीघे की फसल बरबादी की कगार पर है और नदी किनारे सब्जी बोए किसान रोजीरोटी को लेकर चिंतित हैं। किसानों के ट्यूबवेल पानी से भरे हैं। मऊ से परदवां तक का 18 किमी मार्ग में पड़ने वाले पांच नालों जमुहरा, सिकरा, तिलौली, गुड़िया, सेषा सभी उफान पर हैं जिससे मऊ से परदवां, बरहा कोटरा, बरियारी कलां, बरियारी खुर्द, पूरब पताई, पश्चिमपताई, सिकरा, मनकुंवार और तिलौली गांवों में आनाजाना नाव से हो रहा है। लोगों को नाववाले मनचाही कीमत वसूल कर पार उतार रहे हैं।