{"_id":"42-146196","slug":"Chitrakoot-146196-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पटरियां क्षतिग्रस्त मिलने से हड़कंप, दो घंटे में सुधारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल पटरियां क्षतिग्रस्त मिलने से हड़कंप, दो घंटे में सुधारा
Chitrakoot
Updated Wed, 14 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर और पनहाई रेलवे स्टेशन के पास 1265 नंबर पर रेल की पटरियां क्षतिग्रस्त मिलीं हैं। यह पता चलने पर मंगलवार की सुबह रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर मानिकपुर को ग्रामीणों ने यह बताया तो पीडब्लूआई को सूचना दी गई। लगभग दो घंटे की कवायद के बाद इसको दुरुस्त किया गया हालांकि समाचार भेजे जाने तक एहतियात के तौर पर इस ट्रैक से धीरे-धीरे ट्रेनों को गुजारा जा रहा था। मुंबई हावड़ा रेलमार्ग में मानिकपुर पनहाई स्टेशन के बीच से सुबह ग्रामीण निकले तो देखा कि वहां पटरी क्षतिग्रस्त है। इसकी सूचना सुबह लगभग छह बजे स्टेशन मास्टर जवाहर लाल को दी गई। यह जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। बाद में दो घंटे की कवायद के बाद पीडब्लूआई की देखरेख में इसको सुधारा गया। इसके बाद वहां से गोदान एक्सप्रेस, कर्मभूमि एक्सप्रेस और इटारसी ट्रेन को धीरे-धीरे निकाला गया।
विज्ञापन