फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   मरम्मत शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा

मरम्मत शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा

Mon, 12 Aug 2013 05:35 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Mon, 12 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
सड़कों की बदहाली पर नाराज भाजपाई क्रमिक अनशन पर
विज्ञापन

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रविवार से एसडीएम कार्यालय के समक्ष क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। भाजपाइयों ने सड़कों की बदहाली को लेकर यह आंदोलन शुरू किया है। भाजपाइयों ने कहा कि जब तक सड़कों की दुरुस्तीकरण का काम ठीक से शुरू नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह ने कहा कि जनहित में संघर्ष करना भाजपा अपना कर्त्तव्य मानती है। झूठ फरेब से जनता को ठगना कभी हमारा उद्देश्य नहीं रहा। अन्य दल जनता की समस्याओं की अनदेखी कर तुष्टीकरण से देश पर शासन करना चाहते हैं। ऐसी पार्टियों को जनता जरूर सबक सिखाएगी। पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि खुद को लोहिया का अनुयायी बताने वाली सपा के लोग लूटखसोट मचाए हैं। खनन में मारामारी है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग दुरुस्त न होने पर जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी। चंद्रशेखर अवस्थी व राष्ट्रीय परिषद सदस्य चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय का कहना था कि जिस तरह एलआईयू की रिपोर्ट पर सरकार ने दुर्गाशक्ति नागपाल का निलंबन किया, उसी तरह एलआईयू की रिपोर्ट पर अन्य काम क्यों नहीं करती? पुरुषोत्तम अग्रहरि ने कहा कि सरकार को सिर्फ मुसलिमों का तुष्टीकरण ही आता है। रंजना उपाध्याय, डा. विपुल प्रताप सिंह, जगदीश गुप्ता, रवी प्रकाश त्रिपाठी, आनंद प्रताप सिंह, दशरथ प्रजापति, पंकज अग्रवाल, हेमंत प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश खरे, राजेश जायसवाल, शिवाकांत पांडे, हबीब खान आदि ने क्रमिक अनशन में भाग लिया।
विज्ञापन


आम आदमी की नब्ज पकड़ी भाजपाइयों ने
चित्रकूट। लंबे अरसे बाद भारतीय जनता पार्टी ने जनता से जुड़े किसी ऐसे मुद्दे को उठाकर क्रमिक अनशन जैसा आंदोलन शुरू किया है, जिससे यहां के लोग रोजाना दोचार होते हैं। शायद यही वजह है कि भाजपा के इस कदम को लोगों की सराहना मिल रही हैै। भाजपाइयों का कहना है कि जब तक प्रशासन नहीं चेतेगा, अनशन जारी रहेगा। जाहिर है, हाइवे और अन्य सड़कों का मुद्दा उठाकर भाजपा ने लोगों की नब्ज पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed