{"_id":"42-145249","slug":"Chitrakoot-145249-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का बोरे में बंद शव मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का बोरे में बंद शव मिला
Chitrakoot
Updated Sun, 11 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरैंया(चित्रकूट)। सोमवार को सरैंया गांव से कुछ दूरी पर खेत में बोरे में भरा शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त गांव के रामराज के रूप में की गई, जो तीन दिन से लापता था। पुलिस ने इस मामले में युवक के पिता की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग की वजह से युवक की हत्या की गई है।
गांव से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर केशव उपाध्याय का खेत है। सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ लोगों ने खेत में भरे पानी में एक बोरा उतराता देखा। इससे बदबू आ रही थी। गांव के लोगों से इस संबंध में बताने पर लोग वहां पहुंचे। पाया गया कि इसमें किसी का शव था। बाद में इसकी शिनाख्त रामराज (20) पुत्र देवराज निवासी सरैंया के रूप में हुई, जो लगभग तीन दिन से लापता था। देवराज ने बताया कि वह रविवार को उसकी गुमशुदगी की तहरीर चौकी में दे चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी आरआर द्विवेदी ने बताया कि गांव में चर्चा के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रपंच में हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के पिता की ओर से गांव के ही विश्वकर्मा व रजुआ पुत्रगण रामसुमेर के खिलाफ तहरीर दी गई है। इनमें से रजुआ कर्वी कोतवाली में हाजिर हो चुका है। उन्होंने मामले के जल्द ही खुलासे का दावा किया।
इनसेट -------------------
... अवैध संबंध में हुई रामराज की हत्या
देवराज ने तहरीर में बताया है कि रजुआ पुत्र रामसुमेर दो वर्ष पहले पंजाब में ईट भट्ठे में काम करने गया था। लौट कर आया तो उसके साथ एक युवती भी थी, जिसको वह अपनी पत्नी बताता था। उसकी पत्नी का बस्ती के ही रामराज से ही प्रेेम हो गया। दोनों लुकछुप कर मिलते रहते थे। इस वर्ष रामराज व रजुआ दोनों पंजाब कमाने गए। वहां भी रजुआ का अपनी पत्नी से रामराज के संबंधों को लेकर झगड़ा भी हो चुका था। जुलाई में जब दोनों परिवार गांव लौटे तो यहां भी रामराज का रजुआ की पत्नी से मिलना जुलना जारी रहा। रजुआ ने शुक्रवार को देवराज के घर जाकर बेटे को उसके घर आने जाने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। देवराज ने कहा कि मारना तो दोनों को मारना और शुक्रवार की रात से ही रामराज लापता हुआ तो फिर उसकी लाश ही मिली। तहरीर में इन सब बातों का जिक्र करते हुए देवराज ने अपने पुत्र की हत्या में उसको और उसके भाई को सीधे सीधे हत्या का दोषी बताया है।