{"_id":"42-131827","slug":"Chitrakoot-131827-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुडवा नाले की सफाई खुदाई करेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुडवा नाले की सफाई खुदाई करेंगी महिलाएं
Chitrakoot
Updated Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। महिलाओं के हितों के लिए कार्यरत संगठन वनांगना की बैठक में मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात उठाई गई। समन्वयक रातरानी ने बताया कि मानिकपुर के बगदरी गांव के डुडवा नाले की खुदाई, सफाई और इसके निर्माण का काम वनांगना की देखरेख में दलित महिला समिति करेगी।
बैठक में कहा गया कि मनरेगा कानून में महिलाओं को तैंतीस फीसदी आरक्षण दिए जाने के बाद भी अभी तक उनको इस हिसाब से काम मिल नहीं पाता। इसका कारण समाज की पितृ सत्तात्मक सोच है। इसी चुनौती का सामना करने के लिए डुडवा नाले की सफाई की सोची है। इससे एक तो काम के मानक में बढ़ोत्तरी होगी तो वहीं महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। रातरानी ने बताया कि इसमें मेट की जिम्मेदारी दलित महिला समिति की सदस्य अनीता संभालेंगी।
गांव के प्रदान सुग्गन और रोजगारसेवक बद्री प्रसाद का भी सहयोग रहेगा। बैठक में सूरजकली, राधेश्याम, संतोष, शबीना, शोभा, ऊषा, धोखिया, उर्मिला, केसरानी, श्यामकली, मुस्तफा, अनीता, शिवशंकर, मोनिका आदि मौजूद रहीं।