{"_id":"42-116747","slug":"Chitrakoot-116747-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की नीयत से उतारी गई चीनी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की नीयत से उतारी गई चीनी बरामद
Chitrakoot
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। टिकरिया रेलवे स्टेशन के पास चोरों ने खड़ी मालगाड़ी से बुधवार की रात चीनी चोरी कर ली। गुरुवार को दिन में टिकरिया रेलवे स्टेशन के पास 42 बोरी व वही कुछ दूर खेत में तीन बोरी चीनी सुबह देखी गई। रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर की सूचना पर सतना आरपीएफ ने चीनी की सभी बोरियों को बरामद कर लिया । आरपीएफ इंस्पेक्टर सतना डाबर ने बताया कि टिकरिया स्टेशन के पास से 45 बोरी चीनी बरामद किया गया है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है किसी के दोषी पाये जाने पर उसकी गिरफतारी की जाएगी।
विज्ञापन