फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   मुंशी पर लगाया बगीचा हड़पने व पेड़ कटाने का आरोप

मुंशी पर लगाया बगीचा हड़पने व पेड़ कटाने का आरोप

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सरैंया(चित्रकू ट)। रैपुरा गांव के बटखरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर दूसरे गांव के एक व्यक्ति पर उसके बगीचे को हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है। उसने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बटखरा गांव के गया प्रसाद पुत्र सूरजदीन ने एसपी व डीएम को भेजे पत्र में बताया कि उसके गांव में चकबंदी हो रही है। इसी का फायदा उठाकर उड़की निवासी शंकरदयाल जो मऊ तहसील मेें मुंशी है चकबंदी अधिकारियों से मिलकर प्रार्थी के बाग के नंबर में अपना चक बैठवा लिया जबकि इस चक पर चकबंदी की आपत्ति उसने पहले ही कर रखी थी जब इस बात की जानकारी उसने एसडीएम कर्वी व चकबंदी अधिकारी को प्रार्थना पत्र से दी तो उन्होंने एसीओ को मौके का निरीक्षण करना चाहते थे। शंकरदयाल को इस बात का पता चल जाने पर उसने जेसीबी बुलाकर उसके 20 पेडो़ को जड़ से कटवा दिया। मना करने पर उसके साथ पहुंचे दबंगों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस बात की जानकारी देने वह रैपुरा थाने भी गया लेकि न पेड़ कटने के बाद वहां से एक सिपाही व एक होमगार्ड को भेजा गया लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला। उसने शंकरदयाल पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता से मामले की जांच कर दोषियेां को दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed