{"_id":"42-106914","slug":"Chitrakoot-106914-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को वायदा बाजार पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को वायदा बाजार पर किया जागरूक
Chitrakoot
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वायदा बाजार पर जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें सहायक प्रबंधक नाबार्ड नबीन कुमार राय ने कहा कि वायदा बाजार से किसान अपने उत्पाद का सही मूल्य पा सकता है।
उन्होंने भविष्य में उगाई जाने वाली फसल में वायदा बाजार की भूमिका से भी अवगत कराया और बताया कि वेयर हाउस रसीद के विरुद्ध बैंक ऋण भी रियायती दर पर प्राप्त किया जा सकता है। वायदा बाजार के तहत किसानों को टिकर बोर्ड की सुविधा दी जा सकती है, जिसके माध्यम से विभिन्न बाजारों में फसल उत्पाद के भाव की ताजा जानकारी गांव में ही मिल सकती है। जिला विकास प्रबंधक अमलेश कुमार ने कहा कि किसानों को अनाज के मूल्य का मात्र तीस फीसदी ही प्राप्त हो पाता है। कृषक महासंघ वायदा बाजार पर अन्य किसानों को भी जागरूक करें, जिससे जिले के सभी किसान भावी फसल का चुनाव करें, बिचौलियों को औने पौने दामों पर उत्पाद बेचने से बचें। मुख्य समन्वयक कामदगिरी किसान क्लब लोढ़वारा रेवती रमण ने कई सवालों पर जवाब दिए। इसमें तिरहार कृषक क्लब महुवागांव के मुख्य समन्वयक हरबक्श सिंह ने आभार व्यक्त किया। दिनकर सिंंह, चंद्रभवन, आदि मौजूद रहे।