फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   निकाय चुनाव में चौथे दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ

निकाय चुनाव में चौथे दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ

Wed, 01 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में चौथे दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ

विज्ञापन
चित्रकूट। निकाय चुनाव के चौथे दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ। जिले में अभी तक राजापुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र नामांकन हुआ है। सभासद के लिए भी अभी तक एक भी नामांकन नहीं हुआ।
नगर पालिका चित्रकूटधाम कर्वी अध्यक्ष पद के लिए चौथे दिन छह दावेदारों ने पर्चा खरीदा। खास बात रही की सभी दावेदार तरौहा मोहल्ले के हैं। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष नीलम करवरिया के पति राजेश करवरिया, संजय करवरिया, नीलम करवरिया, सुभाष चंद्र व रामेश्वर हैं। अभी तक इस क्षेत्र में कुल अध्यक्ष पद के लिए 26 पर्चे खरीदे गए हैं। सभासद के लिए चार पर्चे खरीदे गए हैं। कुल 13 दावेदारों ने अभी तक पर्चा खरीदा है। मानिकपुर नगर पंचायत से चौथे दिन अध्यक्ष पद के लिए सात पर्चे खरीदे गए। यहां अभी तक कुल 44 पर्चे खरीदे गए। सभासद के लिए 17 पर्चे खरीदे गये। राजापुर में चौथे दिन सिर्फ एक पर्चा खरीदा गया। अबतक यहां कुल 16 पर्चे खरीदे गए हैं। सभासद के लिए तीन पर्चे खरीदे गए। कुल 45 सभासद दावेदारों ने पर्चा खरीदा है।
विज्ञापन


आज से बढ़ेगी पर्चा बिक्री व नामांकन की संख्या
चित्रकूट। माना जा रहा था कि नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सदस्य पद के दावेदार तो बहुत हैं लेकिन ज्योतिष व शुभ लग्न के हिसाब से सभी अच्छे नक्षत्र का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार की रात को देवोत्थान एकादशी व बुधवार को भगवान शालीग्राम व तुलसी विवाह के बाद अच्छे नक्षत्र की शुरुआत होती है। ऐसे में पूरी संभावना है कि अब दो नवंबर से नामाकंन पत्रों की बिक्री व नामांकन में तेजी आएगी। इसका आभास प्रशासन को भी हो गया है। जिससे बुधवार को नामांकन स्थल के चारों तरफ बेरीकेटिंग करा दी है। नामांकन का समय छह नंवबर तक है। कई राजनैतिक दलों के नेताओं के अनुसार सर्वाधिक प्रमुख नामांकन चार, पांच व छह नंवबर को ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव में चौथे दिन एक भी नामांकन नहीं
- पर्चा खरीदने के लिए लगी रही होड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed