{"_id":"596cf2e44f1c1b80058b4598","slug":"91500312292-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी न मिलने से परेशान मजदूरों ने डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी न मिलने से परेशान मजदूरों ने डीएम से की शिकायत
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेशान मजदूरों ने डीएम से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। ईट भट्ठा में कार्य करने वाले मजदूरों ने मजदूरी न मिलने पर भट्ठा मालिक व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने को जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है। मजदूरों का आरोप है कि दिसम्बर से जून तक कार्य कराया लेकिन जब रुपये मांगे तो मारपीट की धमकी देकर भगा दिया।
मजदूरों ने बताया कि उनको जिले के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भैसोंधा गांव का एक ठेकेदार ईटों की थपाई के लिए जौनपुर जिले के महराजगंज थाने के जनौर गांव ले गया था। वहां उनसे कार्य कराया। इसके बाद गायब हो गया। भट्ठा मालिक से जब मजदूरी मांगी तो उसने मजदूरी देने से इंकार कर दिया। जिससे ईश्वरी प्रसाद की 84 हजार, शिवनरेश की 70 हजार, गंगाराम की 66 हजार, परमेश्वार दयाल की 49 हजार, भोले की 49 हजार मजदूरी बकाया है। मजदूरी न मिलने से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। जिसको देखते हुए भट्टा मालिक व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर ईश्वरी प्रसाद, परमेश्वर दयाल, शिवनरेश,भोला, गंगाराम आदि मौजूद रहे।
:- ईट भट्ठा में काम के बदले नहीं मिली मजदूरी
:- लाखों रुपये की मजदूरी बकाया