{"_id":"6ad511350ff468829604bf88","slug":"paleshwarnath-dham-to-be-developed-at-a-cost-of-150-crore-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137888-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 1.50 करोड़ से होगा पालेश्वरनाथ धाम का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 1.50 करोड़ से होगा पालेश्वरनाथ धाम का विकास
Mon, 19 Oct 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18 सीकेटीपी 01 पालेश्वरनाथ धाम का द्वार। संवाद
- फोटो : हंगामा के बाद युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव
पहाड़ी (चित्रकूट)। प्रसिद्ध पालेश्वरनाथ धाम के समग्र विकास के लिए 1.50 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। इससे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
पर्यटन विभाग की इस परियोजना के तहत मंदिर परिसर में पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण प्रमुख है, जहां श्रद्धालुओं को जानकारी और सहायता मिल सकेगी। साथ ही एक बड़े हॉल का निर्माण होगा, जिसमें धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था हो सकेगी।
इसके अलावा परिसर में आधुनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी। पूरे परिसर को रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइटिंग की सुविधा विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर तक जाने वाला रास्ता सीढ़ीदार और कठिन है, इसे देखते हुए सीढ़ी मार्ग पर दो विश्राम स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। इन विश्राम स्थलों पर बैठने की समुचित व्यवस्था होगी, जिससे बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को चढ़ाई के दौरान राहत मिल सकेगी।
साफ-सफाई के लिए समर्पित सफाईकर्मी की तैनाती की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए परिसर की दुकानों और पार्किंग से वसूले जाने वाले मामूली शुल्क से सफाई व्यवस्था का खर्च निकाला जाएगा। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दोना-पत्तल और अन्य स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा दिया जाएगा।
-- -
वर्जन
पालेश्वर नाथ धाम को पर्यटन के रूप में संवारा जाएगा। इसके लिए 1.50 परियोजना को स्वीकृत मिली है। इससे यहां पर सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। - पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी।