फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   डाक्टरों को रिलीव करने पर सीएमएस पर होगी कार्रवाई

डाक्टरों को रिलीव करने पर सीएमएस पर होगी कार्रवाई

Tue, 11 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
डाक्टरों को रिलीव करने पर सीएमएस पर होगी कार्रवाई
डाक्टरों को रिलीव करने पर सीएमएस पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के नोडल अधिकारी डा. बलकार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में जिले में प्राथमिकता के आधार पर होने वाले कार्यक्त्रस्मों, बच्चों के लिए चलाई जा रही पोषण योजना व अन्य योजनाओें को लेकर समीक्षा बैठक की। चिकित्सकों को रिलीव करने पर पूर्व सीएमएस व वर्तमान सीएमएस पर होगी कार्रवाई।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का निस्तारण समय से किया जाय। कार्य में कोई बाधा आए तो उसे जिलाधिकारी से संपर्क कर निस्तारण कराया जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि चिकित्सकों की तैनाती की गयी और जो अभी तक कार्यभार नही ग्रहण किया है उनकी सूची उपलब्ध कराये। निर्देश दिए कि पूर्व सीएमएस व वर्तमान सीएमएस द्वारा यहां से स्थानांतरित हुये चिकित्सकों को रिलीव कर दिया गया है उनके खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाय। एम्बूलेंस का संचालन, जननी शिशु सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव, आशाओं के भुगतान, उपकेन्द्रों के संचालन, ग्राम स्वास्थ्य निधि, मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण, मिशन इन्द्रधनुष, वेक्टर जनित रोग, जननी सुरक्षा योजना के भुगतान आदि की जानकारी की।
विज्ञापन

उन्होंने दिव्यंागजन अधिकारी राजेश कुमार नायक को निर्देश दिये कि डीपीआरसी. बचपन डे -केयर व अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जाय। 0 से 3 वर्ष के बच्चों की फ ीडिंग, बीएचएनडी, सुपोषण स्वास्थ्य मेला आदि के संबंध में समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने निर्देशों का पालन किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी डां महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी, जीपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेंद्र सिंंह, उप जिलाधिकारी कर्वी इंदु प्रकाश, मऊ संदीप कुमार, मानिकपुर प्रवीण कुमार, राजापुर सुभाष चंद्र यादव ,परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि प्रसार टीपीशाही, जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजेश कुमार नायक आदि मौजूद रहे।

बरगढ़ मऊ पेयजल का नहीं हो रहा सही संचालन
चित्रकूट। पेयजल मिशन के अंतर्गत बरगढ़ व मऊ का संचालन सही तरीके से नही हो रहा है। इसके लिये पूर्व अधिशासी अभियंता जल निगम अस्थाई खंड व वर्तमान अधिशासी अभियंता कि खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिये शासन को पत्र लिखा जाय और इसी के परिपेक्ष में पूर्व व वर्तमान अधिशासी अभियंता विद्युत के खिलाफ कार्यवाही की जाय।

विद्यालयों में शौचालय का कार्य अधूरा
चित्रकूट। जिला बेसिक शिक्षाअधिकारी द्वारा विद्यालयों के पेयजल व शौचालय पर कार्य अभी तक पूरा नही किया गया। मेरे द्वारा पिछली बैठक के निर्देश के बावजूद इनकी प्रगति खराब है इन्हें कड़ी चेतावनी दी जा रही है अगली बैठक में अगर प्रगति नही ठीक हुयी तो इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिये शासन को पत्र भेजा जायेगा।


बस स्टाफ का कार्य धीमा
चित्रकूट। बस स्टाप के निर्माण पर जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि मेरे पिछली बैठक में निर्देश देने के बावजूद समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा मुख्य सड़क से ग्राउंड स्थल अभी तक इंटरलाकिंग नही किया गया अगर दीपावली मेला के पहले नही करते है तो मै इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed