{"_id":"5b8836d942c792464a0c93fc","slug":"71535653593-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकाल मांगा बिजली सड़क पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकाल मांगा बिजली सड़क पानी
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जुलूस निकाल मांगा बिजली सड़क पानी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पहाड़ी विकास खंड के बक्टा बुर्जुग गांव की पानी, सड़क, विद्युतीकरण आदि समस्याओं की मांग को लेकर गुरुवार की दोपहर बुंदेली आवाज किसान विकास समिति के अध्यक्ष विकास मिश्रा के नेतृत्व में 30 ग्रामीणों ने शहर में जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा।
शहर के मिशन रोड स्थित एलआईसी तिराहे के पास से बक्टा बुर्जुग के ग्रामीणों ने जुलूस निकाला तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद उप जिलाधिकारी इंदु प्रकाश को ज्ञापन दिया। कहा गांव में कच्ची सड़क बनने से गांव के अंदर वाहन नहीं जा पाते। खारा पानी अधिकतर हैंडपंपाें से निकलने के कारण ग्रामीण सुदूर क्षेत्र से पानी लाने को मजबूर हैं। गांव में पानी की टंकी बनाए जाने की मांग की जा रही है। गांव में नांदी संपर्क मार्ग तक दो किमी तक सड़क खराब है। नई दुनिया बस्ती की कच्ची सड़क में बारिश का पानी भरा हुआ है। गांव में सुरेश यादव के डेरा में विद्युतीकरण नहीं हुआ। इस मौके पर अनिल कुमार, रमेश कुमार, राकेश रामलखन, इंद्रजीत, कामता प्रसाद त्रिपाठी, रज्जुली, हनुमान, भूपेंद्र, कौशल किशोर द्विवेदी, आदि मौजूद रहे।