फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   71 corona warriors honored

71 कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

Mon, 20 Sep 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
71 corona warriors honored
चित्रकूट। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा समर्पण के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने 71 महिला कोरोना योद्धा को सम्मानित किया है।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पांडेय ने कहा कि महिलाओं को भी संगठन में बराबर की भागीदारी मिल रही है। बिना निरंतर सेवा ही संगठन को चरितार्थ करने का अद्भुत कार्य किया गया है। प्रदेश नीति शोध प्रमुख डा. प्रीति जायसवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार व योगी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए प्रयत्नशील है। कोविड काल में मेडिकल स्टाफ, महिला पुलिसकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा या अन्य किसी भी रूप में समाजसेवा करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना गर्व की बात है।
सोमवार को शहर के डाक बंगले में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार के लिए किया है। महिलाओं को बराबर का सम्मान दिया है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं जितनी भाजपा सरकार में स्वतंत्र और सुरक्षित महसूस करती हैं वह पिछली सरकारों में नहीं करती थीं। संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री विनीता द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजीव त्रिपाठी, आलोक कुमार पांडेय, भागवत त्रिपाठी, प्रेमलाल, अर्पित जायसवाल राजेश्वरी द्विवेदी, पार्वती पांडेय, माया प्रजापति, अनीता सिंह, गायत्री कोल, मोनिका कोल, प्रतिभा जायसवाल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कोरोना वारियर्स सुषमा त्रिपाठी, सुमित्रा पटेल, ममता पटेल, कमला पांडेय, रज्जू रैकवार, शांति विश्वकर्मा, अर्चना विश्वकर्मा आदि को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed