फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   69 thousand 283 voters will vote in Dharmanagari

धर्मनगरी में 69 हजार 283 मतदाता डालेंगे वोट

Tue, 21 Nov 2017 11:04 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 21 Nov 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
69 thousand 283 voters will vote in Dharmanagari
डेमो पिक
चित्रकूट। जिले के एक नगर पालिका और दो नगर पंचायत क्षेत्रों मेें 69 हजार 230 मतदाता आज वोट डालेंगे। जिसमें नगर पालिका चित्रकूट में नगर पालिका में कुल 45 हजार 175 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष 24309 हैं। महिला 20866 है। मानिकपुर नगर पंचायत में 13348 मतदाता है। पुरुष 7164 व महिला 6184 हैं। राजापुर में 10 हजार 760 मतदाता हैं। जिसमेें पुरुष 5860 व महिला मतदाता 4900 हैं। 
विज्ञापन



निकाय चुनाव की मतदाता सूची में जिनके भी नाम दर्ज हैं यदि उनके पास मतदाता पर्ची नहीं है तो वह 14 विकल्प में एक का प्रमाण लेकर मतदान कर सकते हैं। इसके लिए फोटो युक्त कोई भी प्रमाण पत्र मतदाता अपने साथ लेकर बूथ पहुंचे तो उसके नाम का मिलान कर मतदान कराया जाएगा। इसके अलावा मतदाता पर्ची साथ ले जाने वाले को भी अपने साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र ले जाना होगा। 
विज्ञापन



चित्रकूटधाम कर्वी, मानिकपुर व राजापुर में मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि शाम पांच बजे तक लगातार मतदान होगा। इसमें बीच में कोई विश्राम नहीं होगा। पांच बजे के पहले तक जिस बूथ में जो भी मतदाता पहुंच जाएंगे उनका मतदान हर हाल में कराना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



चित्रकूटधामकर्वी के अध्यक्ष पद के लिए हरा, मानिकपुर व राजापुर में अध्यक्ष पद के लिए सफेद व तीनों स्थान पर सभासद पद के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक मतदाता को दो मतपत्र दिए जाएंगे। जिस पर मोहर लगाने के बाद उस मतपत्र को अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए अलग-अलग रखी पेटी में डालना होगा। इन पेटी


मतदान करने जाने वाले दृष्टिहीन और पूरी तरह से चलने फिरने में असमर्थ लोगों को ही एक सहायक दिया जाएगा। जो संबंधित मतदाता की मर्जी से होगा। 


नगर पालिका चित्रकूट धाम से कुल अध्यक्ष पद के लिए 19 प्रत्याशी मैदान में खडे़ हैं।पालिका क्षेत्र में कुल 25 वार्ड हैं। जिसमें सभासद के लिए भी चुनाव हो रहा है। जिसमें भाजपा से अध्यक्ष पद पर जगदीश गुप्ता, सपा से नरेंद्र गुप्ता, कांग्रेस से सावित्री देवी, बसपा से रामलखन निषाद,  निर्दलीय प्रत्याशी नीलम करवरिया, सविता पाठक, डॉ. विष्णु दत्त बुधौलिया आदि हैं। 


मानिकपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर 35 प्रत्याशी खडे़ हैं। कुल 12 वार्ड हैं। जिसमें सदस्य पद के लिए भी चुनाव हो रहा है। अध्यक्ष पद पर भाजपा से महेश केशरवानी,सपा से सम्राट सिंह, बसपा से राजकिशोर त्रिपाठी, कांग्रेस से रामेश्वर प्रसाद , निर्दलीय प्रत्याशी विनोद द्विवेदी, घनश्याम गुप्ता, जितेंद्र मोहन शुक्ला, हैं। 


राजापुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी मैदान खडे़ हैं। कुल 12 वार्ड हैं जिसमें सदस्य पद के लिए भी चुनाव हो रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से अशोक जाटव, कांग्रेस से सुभाष अग्रवाल, सपा से निर्वतमान अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, बसपा से ध्यानचंद्र शिवहरे व निर्दलीय प्रत्याशी संजीव मिश्रा, आदर्श द्विवेदी, शिवपूजन गुप्ता आदि हैं। 


जिले के नगर पालिका चित्रकूट, नगर पंचायत मानिकपुर व राजापुर के अध्यक्ष पद व वार्ड के सभासद व सदस्य पद के लिए आज मतदाता वोट डालेंगे। जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बूथों में मतपेटी के लिए कर्मचारी रवाना हो गए हैं। जिसमें नगर पालिका चित्रकूट के लिए चित्रकूट इंटर कालेज से 61 पोलिंग पार्टियां व मानिकपुर के आदर्श इंटर कालेज से 13 एवं राजापुर नगर
पंचायत के लिए गोस्वामी तुलसी दास इंटर कालेज से पोलिंग 14 पार्टी रवाना हुई। इसके साथ ही 11 रिर्जव पोलिंग पार्टी भी तैनाती की व्यवस्था की गई है। कुल 88 बूथों में चुनाव कराने के लिए 97 पार्टियां अपने- अपने बूथों में तैनात रहेगी। नगर पालिका चित्रकूट के लिए अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय व उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व मानिकपुर में उप जिलाधिकारी रामशंकर व राजापुर में उप जिलाधिकारी दुर्गेश मिश्रा ने पार्टियों को रवाना किया। इस दौरान मुख्यालय के अलावा मानिकपुर व राजापुर में पोलिंग पार्टी रवानगी के पूर्व प्रेक्षक हृदय नारायण तिवारी ने सभी अधिकारियों से जानकारी ली। 

निकाय चुनाव के अधिकारी,कार्मिक/ मुख्यविकास अधिकारी जय प्रकाश पांडेय ने बताया कि मंगलवार को मतदान कराने के लिए चित्रकूट इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। जिसमें पांच कर्मचारी अनुपस्थित रहे। जिनके खिलाफ एफआईआर कराने व दो दिन के अंदर अनुशानात्मक कार्यवाई करते हुए संबंधित विभागाध्यक्ष से आख्या मांगी गई है। जिसमें शिक्षक हरिपाल सिंह, जगनाथ यादव, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, ममता द्विवेदी, नीलम देवी हैं। 


चित्रकूटधाम नगरपालिका क्षेत्र के लिए पांच सेक्टर, दो जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इसी प्रकार मानिकपुर व राजापुर में दो-दो सेक्टर व एक- एक  जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed