{"_id":"0695c7478f7aca89993b1aad1a69bb46","slug":"6-people-injured-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसे में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में छह लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार टेंपो के पलटने से छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सोमवार को लालापुर के आसावरी माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे भक्तों से भरा टेंपो खोह के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें बैठे लोगों ने बताया कि चालक नाबालिग था और टेंपो का अगला पहिया पंचर होने के बाद उसने इसकी स्पीड बढ़ा दी, जिससे हादसा हो गया।
इससे इसमें बैठीं भीटाखेरा की रेखा (35) पत्नी जुगल किशोर, मनदेवी (30) पत्नी सुनील कुमार, प्रियंका देवी (24) पत्नी प्रदीप कुमार, सपहा की संगीता (35) पत्नी कमलेश, गिरजा देवी (60) पत्नी धर्मराज और सिंहपुर बनाड़ी निवासी सूरजभान (55) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर गिरजा देवी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन