फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   6 people including a woman died due to heat stroke, stomach pain and fever

Chitrakoot News: लू, पेटदर्द और बुखार से महिला समेत 6 की मौत

Thu, 30 May 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
6 people including a woman died due to heat stroke, stomach pain and fever
चित्रकूट। लू लगने से महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित चार लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पेटदर्द और उल्टी दस्त के पांच मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

राजापुर के खटवारा आजादपुरवा निवासी चुनकाई ने बताया कि मां कुन्नी देवी (70) मंगलवार की सुबह नातिन सीमा से मिलने बछरन गांव के लिए निकली थीं। टेंपो चालक ने उन्हें बछरन की जगह नोनार गांव के पास उतार दिया। नोनार के लोगों ने उन्हें बछरन जाने का शार्टकट रास्ता बताया तो वह पैदल ही खेत की पगडंडी से जाने लगीं। तेज धूप और गर्मी के कारण रास्ते में बेहोश होकर गिर गईं और दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शाम को उस मार्ग से निकले ग्रामीणों ने उनको मृत देख पुलिस को सूचना दी। महिला के पास मिले कागज के आधार पर पहाड़ी थाना प्रभारी श्यामप्रताप पटेल ने परिजनों को बुलाया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। चुनकाई ने दावा किया कि उनकी मां की मौत लू लगने से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजापुर कस्बा निवासी एक व्यापारी की मौत लू लगने से हो गई। हनुमान गंज निवासी प्रहलाद सोनी ने बताया कि भाई गोपाल सोनी (50) कौशांबी जिले के भरवारी में व्यापार करते थे। घाटा लगने के बाद वह परिवार के साथ एक साल पूर्व राजापुर आ गए। उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा था। घर में न रहकर इधर-उधर घूमते थे। बुधवार की शाम बाईपास तिराहे के पास यह अचेत अवस्था में मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दावा किया कि उनकी मौत लू लगने से हुई है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण की जानकारी होगी।
उधर, रैपुरा के बघौड़ा निवासी चुनवाद ने बताया कि पत्नी ममता (24) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। बुधवार की सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने पर जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा शहर के शंकर बाजार निवासी अंजली अग्रवाल (45) को बुखार और पेटदर्द होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मानिकपुर के बगदरी गांव की चुनकी (45) की भी पेटदर्द व उल्टी-दस्त से मौत हो गई। पति कुमुलसी ने बताया कि दो दिन से चुनकी को पेटदर्द की शिकायत थी। शहर के गोल तालाब कुंजनपुरवा निवासी गोरे उर्फ ओमप्रकाश (35) बुधवार की दोपहर को बस्ती के मार्ग पर बेसुध पड़ा मिला। ऊषा पत्नी सुलखान ने एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके नाक व मुंह से खून निकल रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है।

जिला अस्पताल में इन दिनों गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ रही है। बुधवार को पेटदर्द, उल्टी दस्त से पीडि़त द्वारिकापुरी निवासी सविता, बड़ी मड़ैयन निवासी रूपा रावत, कपना निवासी अनिल कुमार, एसडीएम काॅलोनी निवासी सुशील व शत्रुघनपुरी निवासी प्रतीक को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed