फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   बंदरों के हमले से दो तीर्थयात्री घायल

बंदरों के हमले से दो तीर्थयात्री घायल

Sat, 08 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
बंदरों के हमले से दो तीर्थयात्री घायल

विज्ञापन
बंदरों के हमले से दो तीर्थयात्री घायल

अमर उजाला ब्यूरो
खोही। भदई अमावस्या के एक दिन पूर्व शनिवार की सुबह परिक्रमा मार्ग पर बंदरों ने तीर्थयात्रियों पर हमला कर दिया। जिसमें कन्नौज की दो महिला तीर्थयात्रियों को बंदर ने काट लिया। जबकि कुछ बंदरों से बचकर भागने के प्रयास में गिरकर चुटहिल हो गईं। स्थानीय लोगाें ने तीर्थयात्रियों को बंदर से बचाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

परिक्रमा मार्ग के खोही व आसपास बंदरों का आतंक है। कुछ दिन पूर्व स्कूल जा रहे कुछ छात्राें व शिक्षकों पर भी बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया था। शनिवार की सुबह जब सैकड़ों तीर्थयात्री कामदगिरी की परिक्रमा लगा रहे थे तभी अचानक खोही के पास दो बंदरों ने तीर्थयात्रियों पर हमला कर दिया। जिससे तीर्थयात्रियों में अफरातफरी मच गई। सभी खुद को बचाने के लिए दौड़ने लगे। जिसमें कुछ गिरकर चुटहिल हुए जबकि बंदरों ने कन्नौज निवासी विद्यादेवी व गिरजादेवी को काट लिया। एक के पैर और दूसरे के सिर पर काटने से दोनों महिलाएं वहीं गिर गईं। यह देखकर स्थानीय लोगाें व अन्य तीर्थयात्रियों ने किसी तरह उन्हें बंदरों से बचाया। इसके बाद मेला क्षेत्र में खोही के पास स्थित अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed