{"_id":"5c5f094fcfda0d0a9289d43e0ccc3a9e","slug":"49-peti-alcohal-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो से 49 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो से 49 पेटी शराब बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने कसबे में एक घर में खड़ी स्कार्पियो से 49 पेटी शराब बरामद की है। तीन लोगों को पकड़ा भी गया है। उधर, आरोपी का कहना है कि शराब वह अपने ठेके ले जा रहा था, रास्ते में वाहन खराब होने पर इसे रिश्तेदार के घर में रखवा दिया था।
विज्ञापन
कोतवाल रणवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि भरतकूप में राजू गुप्ता पुत्र भोला गुप्ता के घर में स्कार्पियो में शराब की पेटियां रखी हैं। इस पर कोतवाली से पुलिस कर्मी भेजे गए। उन्होंने बताया कि छानबीन में स्कार्पियो में 49 पेटी शराब बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि राजू के चचेरे भाई रामनरेश गुप्ता पुत्र बब्बू गुप्ता का हरिहरपुर में ठेका है। राजू, उसके भाई विष्णु और रामनरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
साथ ही आबकारी विभाग को सूचना दी गई है। उधर, रामनरेश उर्फ नरेश ने बताया कि उसने सोमवार को ही शराब आबकारी विभाग से ली थी और इसे हरिहरपुर ठेका ले जा रहा था। रास्ते में वाहन खराब होने पर उसने इसे रिश्तेदार के घर पर रख दिया था। वह वाहन की व्यवस्था कर रहा था कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। उसका कहना है कि उसके साथ साजिश की गई है।
विज्ञापन