फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   49 officers found missing from polling stations, sought clarification

मतदान केंद्रों से गायब मिले 49 अधिकारी, मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 07 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
49 officers found missing from polling stations, sought clarification
फोटो-4- मतदाता बनाने के लिए बूथों में चल रहे काम का सरैंया बूथ में निरीक्षण करते डीएम शुभ्रांत कुमा - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/सरैंया/मानिकपुर। जिले भर में रविवार को जिले के मतदान केंद्रों में मतदाता सूची में नाम चढ़वाने के लिए शिविर लगाए गए। जिसमें 31 बूथ लेवल व 18 पदाभिहित अधिकारी सहित कुल 49 अधिकारी अनुपस्थित रहे। नाराज जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने सभी के विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र मेेें 300 मतदान केंद्र है व 416 मतदेय स्थल है। चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र मेें 307 मतदान केंद्र व 446 मतदेय स्थल है। इस तरह से कुल 607 मतदान केंद्रों पर शिविर लगाकर मतदाता सूची में नाम चढ़वाने का कार्य रविवार को किया गया। लगाये गये शिविरो का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान 31 बूथ लेवल अधिकारी व 18 पदाभिहित अधिकारी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण में पाया गया कि बूथ लेवल अधिकारियों ने घर-घर मतदाता सूची सत्यापन का कार्य नहीं किया। जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक विद्यालय रेहुटियां के बूथ संख्या 267 पर बीएलओ सुधाकर यादव से फार्मों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट इंटर कालेज, इंग्लिश मीडियम प्राइमरी सरैंया भाग वन, प्राथमिक विद्यालय खिरिया, प्राइमरी स्कूल मारकुंडी भाग एक, केहुनिया बूथ का निरीक्षण किया। बीएलओं से भराए गये फार्मों की जानकारी ली। बताया कि 13 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर शिविर लगाये जाएंगे। जिसमें सूची भी उपलब्ध होगी यदि किसी का नाम न हो वह फार्म भरकर नाम चढ़वाने का कार्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान में पार्टी पदाधिकारियों ने बूथों में रहकर मतदाता सूची का अवलोकन कर छूटे हुए व ज्यादा से ज्यादा नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जुड़वाने का कार्य किया है। आरोप लगाया कि ज्यादातर बूथों में बीएलओ नदारद रहे। बूथ संख्या 222 प्राथमिक विद्यालय बनकट पहुंच कर मतदाता सूची का अवलोकन करते हुए छूटे हुए नामों, नए मतदाताओं का नाम अंकित कराया है। कर्मचारी सही ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed