{"_id":"6b0084d8a34dd83b9602b623","slug":"42-centres-set-up-for-up-board-examinations-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-139111-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए 42 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए 42 केंद्र
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 42 केंद्र बनाए गए हैं। आपत्तियों की जांच में सात केंद्रों को हटाकर आठ नए इंटर कॉलेजों को शामिल किया गया है। केंद्रों पर 22 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई हैं। 27 नवंबर को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
जिले में पहले 41 केंद्र बनाए गए थे। आपत्तियां आने के बाद जयराम राही इंटर कॉलेज कर्वी, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज चकमाली, सीपी सिंह आवासीय इंटर कॉलेज चकला राजरानी, राजकीय हाईस्कूल सिरावल को बाहर कर दिया गया। इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज हरदी कला, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सरधुवा व वासुदेव इंटर कॉलेज मानिकपुर को मानक पूरा न होने पर परीक्षा केंद्र की श्रेणी से बाहर कर दिया गया। इससे अन्य केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ गई थी। साथ ही कई इंटर कॉलेज के संचालकों ने प्रार्थना पत्र देकर केंद्र बनाने की मांग की थी।
इस पर परीक्षा समिति ने आठ नए केंद्रों की मंजूरी दी। इनमें शांति देवी इंटर कॉलेज, हनुमत इंटर कॉलेज नांदी तौरा व स्व. रघुवीर प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज पहाड़ी, श्रीहरिमोहन सिंह इंटर कॉलेज बछरन, बालकृष्ण इंटर कॉलेज भरतकूप, संजय गांधी इंटर कॉलेज हन्ना विनैका मऊ, राजकीय इंटर कॉलेज घुरेटनपुर, चंद्रेश इंटर कॉलेज बरगढ़ को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
जिले में आई 34 आपत्तियों का निस्तारण कर सूची प्रकाशित की गई है। अब फिर से सभी केंद्रों से विभाग ने ऑनलाइन आपत्तियां मांगी हैं। इसके बाद जांच कर 27 नवंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। तभी पता चल पाएगा कि कितने परीक्षा केंद्र रहेंगे।
आपत्तियों के निस्तारण पर सात पुराने केंद्र हटाकर आठ नए परीक्षा केंद्र बनाकर सूची विभाग को भेजी गई है। वहां से 27 नवंबर को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
- रविशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक