{"_id":"5c8fd644bdec22142c5cab1e","slug":"41552930372-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत मतदान कराने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत मतदान कराने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शत प्रतिशत मतदान कराने का लिया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में मंदाकिनी गेस्ट हाउस कालूपुर में आपका मतदान लोकतंत्र की जान संबंधी मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ एएलसी विद्यालय वनकट के दिव्यांग छात्र अंशुमान सिंह व राखी से जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कराकर किया। उन्हाेंने मतदाता जागरूकता के लोगों का लोकार्पण किया।
सोमवार को जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र अंशुमान व राखी ने मतदान प्रेरणा के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। स्वीप के लोगों ने जो मतदाता जागरूकता का लोगों तैयार कराया वह सराहनीय है। जनपद में कुल जनसंख्या 11 लाख 68 हजार के सापेक्ष 6 लाख 97 हजार मतदाता है। जिसमें से तीन लाख 18 महिला व तीन लाख 78 हजार के आसपास पुरुष मतदाता हैं। मतदाता सूची में 60 प्रतिशत लोग दर्ज हैं। चुनाव एक ऐसी प्रक्त्रिस्या है कि चुनाव के दिन लोग मतदाता सूची देखते हैं। उसमें नाम नही रहता तो समस्या उत्पन्न होती है। निर्वाचन आयोग इस बार गो वेरीफाई कार्यक्त्रस्म चलाया है। जिससे बूथ लेबिल आफीसर से व ऑनलाइन मतदाता सूची में नाम देख सकते हैं। अगर इस चुनाव में वोट डालना है तो नामांकन के आखिरी दिन तक मतदाता बन सकते हैं, लेकिन उसकी प्रतीक्षा न करें। इसके पहले फ ार्म-6 भरा लें। ताकि मतदाता सूची मे नाम दर्ज हो सके। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की जमा तिथि मालूम होने के बावजूद हर वर्ष आखिरी दिन तक भरते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि घर व गांव जाकर मतदान के लिये प्रेरित करें। दिव्यांग मतदाताओं के लिये इस बार भारत निर्वाचन आयोग देश में टैगिंग करा रहा हैं कि उन्हें मतदान के दिन किस प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, उप जिलाधिकारी कर्वी इन्दुप्रकाश, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजेश कुमार नायक, जिला उद्यान अधिकारी रमेश कुमार पाठक सहित संबंधित अधिकारी, ग्राम प्रधान, सचिव, छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक मौजूद रहे।
जाओ और मतदाता सूची में अपना नाम देखें
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में जनपदीय टीएलएम प्रदर्शनी एवं मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में किया गया। उन्होंनें कहा कि नामांकन के आखिरी दिन तक वोटर बन सकते हैं लेकिन 10 अप्रैल तक नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करा लें। मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार ने कहा कि एंबेस्डर ग्रुप बनाकर कार्य करें। ताकि जनपद अधिक से अधिक मतदान हो सके। प्राचार्य डायट शिवरामपुर सीएल चौरसिया ने कहा कि 15 सौ प्रशिक्षियों को जनता को प्रेरित करने के लिये प्रत्येक बूथों पर भेजा जायेगा। इसके आलावा चार दिव्यांग छात्रों को भी ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया हैं जो गांव-गांव जाकर मतदाताओं को जागरुक करेंगे। डायट प्रवक्ता रामपाल सिंह ने आभार व्यक्त किया।