{"_id":"5b50d1594f1c1b4c748b5f1d","slug":"31532023129-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेदांता टीम ने मरीजों का किया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेदांता टीम ने मरीजों का किया परीक्षण
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीजों का किया परीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भारत कल्याण मंच के सहयोग से मेदांता अस्पताल की टीम ने शहर के चित्रकूट इंटर कालेज में हृदय परीक्षण शिविर लगाया। जिसमें दंत चिकित्सा सहित अन्य रोगों का उपचार किया। शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन का भी सहयोग रहा। जिसका शुभारंभ संत नवलेश दीक्षित व मेंदाता अस्पताल के डा. रोशन ने किया। हृदय परीक्षण शिविर में 230 मरीजों ने हृदय परीक्षण कराया। 120 मरीजों ने दांतों का इलाज कराया।
भरत कल्याण मंच के सहयोग से शहर के चित्रकूट इंटर कालेज में हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की ओर से हृदय परीक्षण शिविर लगाया। इसके अलावा दांत व अन्य बीमारियों का इलाज किया। टीम में डा. रोशन, डा. हिमांशु, डा. कुलदीप व जेस्लीन जोस के अलावा शहर के चित्रकूट इंटर डेंटल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डा.ओम नाथ मिश्रा, डा. इंदु मिश्रा ने दांतों का परीक्षण कर इलाज किया। इसके अलावा ब्लड, प्रेशर, सुगर का टेस्ट किया गया।
मेदांता की एंबुलेंस शिविर में मौजूद रही
चित्रकूट। मेदांता अस्पताल की एंबुलेंस वैन भी शिविर में मौजूद रही। लगभग चार करोड़ की वैन में माइनर आपरेशन तक की सुविधा है। इसके अलावा सभी टेेस्ट व तत्काल रिपोर्ट के बाद इलाज भी वैन में किया जाता है। व्यापार मंडल के सदस्य पंकज अग्रवाल, राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता व धर्मचंद्र आदि ने वैन की टीम सदस्यों से जानकारी ली।
विज्ञापन
रोगियों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय
चित्रकूट। मेदांता के हार्ट स्पेशलिस्ट डा. रोशन ने अमर उजाला के प्रयास को भी सराहा। बातचीत में कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के लोग शारीरिक क्षमता से मजबूत तो होते हैं लेकिन नियमित स्वास्थ्य चेकअप और इलाज कराने में सुस्ती करते हैं। जिससे रोग बढ़ जाता है। हृदय रोगियों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है। इस शिविर में डेढ़ सौ से अधिक नए हृदय रोगी मिले हैं। जिन्हें जरूरी सलाह व उपचार बताया गया है।
इनका रहा सहयोग
चित्रकूट। भारत कल्याण मंच के योगेश जैन, पीडी गुप्ता, जय श्री जोग, आदर्श कुमार श्रीवास्तव, हेमराज सिंह, गुलजार सिंह, शिवम गुप्ता अतुल तिवारी, महेश कुमार गुप्ता, मनोज अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, विराज गुप्ता सुरेश सिंह, आदि का सहयोग रहा।
अमर उजाला टीम
चित्रकूट। अमर उजाला की टीम में सुधीर अग्रवाल, अनूप दुबे, राकेश शुक्ला, वीरेंद्र सविता भी शिविर में शामिल रहे।