फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   31 more people report negative in Chitrakoot

चित्रकूट में 31 और लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 15 Apr 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
31 more people report negative in Chitrakoot
फोटो नंबर- 8- शेल्टर होम का निरीक्षण करने के बाद गेहूं खरीद केंद्र के पास अधिकारियों को निर्देश देत - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कोरोना वायरस से संक्रमित के संदेह पर भेजे गए 107 सैंपल में 31 की रिपोर्ट आ गई। सभी रिपोर्ट निगेटिव होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बुधवार को 15 लोगों के सैंपल जांच को भेजा है। हैदराबाद से आए पांच लोगों का मेडिकल परीक्षण कराकर शेल्टर होम भेजा गया है। लॉकडाउन के उल्लंघन पर 13 लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कुछ वाहनों का चालान भी किया गया। जिले में अभी तक कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज नहीं मिला है। बुधवार को जिले के शेल्टर होम से 17 और ग्र्रामीणों को उनके गांव भेजा गया है। अब तक जिले में 125 वाहन और 241 से अधिक लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लघंन की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर जिले से 146 लोगों के सैंपल जांच को भेजा है। इसमें अब तक 61 लोगोें की रिपोर्ट आई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। सदर तहसीलदार दिलीप सिंह ने बताया कि बुधवार को 17 लोगों को शेल्टर होम से गांव पहुंचाया गया है। इन्हें गांव में भी होम क्वारंटीन रहने के निर्देश हैं। हैदराबाद से आए पांच लोगों को मेडिकल परीक्षण के बाद शेल्टर होम भेजा गया है। डीएम शेषमणि पांडेय तथा एसपी अंकित मित्तल ने बुधवार को जिले में लागू लाकडाउन व्यवस्था को देखते हुए पुरानी बाजार कर्वी, तरौहा, शंकर बाजार, पुरानी कोतवाली समेत विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर लोगों से घर में रहने को कहा। निराश्रित, असहाय के मध्य राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग घरों पर ही रहे। इस महामारी का उपचार सावधानी ही है। होम डिलीवरी के माध्यम से सभी लोगों को आवश्यक वस्तुएं घर-घर भेजने का कार्य प्रशासन ने किया है। सामुदायिक किचन से भोजन का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दस पर लॉकडाउन उल्लघंन व छह पर गुंडा एक्ट
मऊ/पहाड़ी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र चौरसिया ने 10 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। लॉकडाउन के दौरान 12 बजे के बाद दुकान बंदी के समय दुकान खोलकर नियम का उल्लंघन किया गया था। इसके अलावा मुख्यालय में छह ई रिक्शा और बाइक का चालान किया गया है। पहाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील चंद्र शर्मा ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बल्लू, राजा, रामप्रकाश निवासी ममसी बुजुर्ग, श्रवण द्विवेदी, पवन द्विवेदी निवासी दरसेडा, जुगुल पांडेय निवासी कुचारम के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके अलावा पहाड़ी थाना के एसएसआई गोपालचंद्र कनौजिया ने टीम के साथ आपदा प्रबंधन अधिनियम के वांछित गिरजा उर्फ गिरजाशरण पुत्र स्व रामबहोरी निवासी ग्राम रईयापुरवा मजरा गढ़ीघाट को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed