Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   11 lives lost in 12 days; awareness efforts have no impact

Chitrakoot News: 12 दिन में 11 की जान गई, जागरुकता का असर नहीं

Fri, 13 Nov 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 13 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
11 lives lost in 12 days; awareness efforts have no impact
चित्रकूट। जिले में यातायात माह चल रहा है, लेकिन जागरुकता का असर नहीं दिख रहा। एक से 12 नवंबर के बीच महज 12 दिनों में करीब 20 सड़क हादसे हो चुके हैं। इनमें 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले साल 2025 में पूरे 30 दिन के यातायात माह में 27 हादसे हुए थे, जिनमें 16 लोगों की जान गई थी और 32 लोग घायल हुए थे। इस बार तो यातायात जागरूकता माह आधा भी नहीं बीता है। महज 12 दिन में ही मौत का आंकड़ा 11 तक पहुंच गया है। यानी जागरूकता अभियान के बावजूद हालात सुधरने की बजाय और बिगड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

यूं तो यातायात विभाग शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर कस्बों, स्कूलों और कॉलेजों तक लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी जा रही है। नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, पंफ्लेट और काउंसलिंग के जरिए समझाया भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम तोड़ने वालों पर चालान और सख्त कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन सड़कों की हकीकत कुछ और ही कहती है। युवा बिना हेलमेट कान में ईयरफोन लगाकर बाइक दौड़ा रहे हैं।
वहीं, कई कार चालक बिना सीट बेल्ट गलत साइड को शॉर्टकट मानकर मौत को दावत दे रहे हैं। नशे में वाहन चलाना और ओवरलोडिंग भी हादसों की बड़ी वजह है।
--------------
वर्जन
जब तक लोग खुद नहीं जागेंगे, सिर्फ पुलिस के अभियान और चालान से हादसे नहीं रुकेंगे। हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि सिर और जान बचाने के लिए है, यह बात लोगों को समझनी होगी।
- हरीराम, प्रभारी यातायात।
----------
यह हुई घटनाएं
भरतकूप क्षेत्र में एक नवंबर की रात को घर के सामने खड़े कमलेश पटेल को एक बाइक ने टक्कर मार दी थी जिसमें से कमलेश पटेल व बाइक सवार अखिलेश की मौत हो गई थी, साथी राजा भैया घायल हो गया था।
चार नवंबर की रात को बहिलपुरवा के पास क्रेन पलटने से दबाकर चालक आशीष कुमार व खलासी नीलू उर्फ़ अनिल कुमार की मौत हुई थी। इसी तरह 10 नवंबर की रात रामनगर के पास ट्रैक्टर ट्राली का हुक टूटने से दो मासूम समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, 12 लोग घायल हुए थे।
मऊ के अहिरी के पास रोडवेज बस की टक्कर से शिवकुमार की मौत और कैलाश घायल हुआ था। सरधुआ के पास बांदा के लोहरा निवासी रामदेव की मौत और साथी मुलायम सिंह घायल हुआ था, राजापुर के भटरी के पास जयंत पांडेय की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी।

वहीं कर्वी के बेड़ी पुलिया के पास फतेहपुर निवासी मृत्युंजय उर्फ अनूप की ऑटो की टक्कर से मौत हो चुकी है, इसके अलावा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में करीब 15 लोग घायल हो चुके हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed