{"_id":"64c0266fdf853a7d94046566","slug":"30-people-suffering-from-diarrhea-in-purva-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-562-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पुरवा में 30 लोग डायरिया से ग्रसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पुरवा में 30 लोग डायरिया से ग्रसित
Wed, 26 Jul 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट । भरतकूप क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के अरखन पुरवा में डायरिया थम गया है। वहीं पुरवा मेंं अभी भी 30 मरीज उल्टी दस्त व बुखार से ग्रसित हैं।
भरतकूप क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के अरखन पुरवा में पिछले एक सप्ताह से डायरिया फैला हुआ है। जिससे 50 मरीज ग्रसित थे। जिसके चलते एक महिला की मौत हो चुकी थी। पुरवा के जगन्नाथ, रामसिंह, इंद्रपाल व जयचंद्र ने बताया कि पुरवा में लगातार गंदगी व बदबू बनी रही है। बारिश से हालात और खराब हो जाते हैं। कई बार प्रधान व सफाई कर्मी से स्थिति को सही कराने की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पुरवा में अभी भी 30 लोग उल्टी दस्त, बुखार व डायरिया से ग्रसित हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर दवा वितरित कर रही है। (संवाद)