{"_id":"5c113c20bdec2241b054ea0f","slug":"21544633376-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में तीर्थयात्रियों से न हो ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में तीर्थयात्रियों से न हो ठगी
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर डीएम ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने बुधवार कलक्ट्रेट सभागार में ढाबा व होटल मालिकों के साथ बैठक की। उन्होेंने कहा कि अगले महीने से प्रयागराज में कुंभ मेला लगने जा रहा है। जिसमें जनपद में साही स्नान मकर संक्राती के एक दिन पहले व एक दिन बाद भारी संख्या में श्रद्धालुओं व यात्रियों की आने की संभावना है। जिसके अंतर्गत पूर्व में ही अपने-अपने ढाबों व होटलों की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ढाबों व होटलों, पेट्रोल पंपों पर शौचालयों में गंदगी नही होनी चाहिए। साफ -सफ ाई पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि खाने का मीनू व खाने का रेट लिस्ट अपने-अपने ढाबों व होटलों में चस्पा करें। टीम खाने की सैंपलिंग लेगी। खाद्य पदार्थ की व्यवस्था 24 घंटे होनी चाहिए। उन्होंने कहा होटलों पर कम उम्र के बच्चों से काम न लिया जाय। यदि कम उम्र के बच्चों से काम लेते पाया गया तो संबंधित ढाबा व होटल मालिक पर कार्यवाही की जायेगी। प्रत्येक ढाबा व होटल पर सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए और सर्दी से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें। प्रत्येक ढाबों व होटलों में डायल 100, एंबुलेंस 102,108, महिला हेल्पलाइन 181,संबंधित थानाध्यक्ष, उप जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी के नंबरों की सूची क्रमवार चस्पा होने चाहिए। इसी तरह मौनी अमावस्या में तैयारी होनी चाहिए। बैठक में एडीएम जीपी सिंह, एसडीएम इन्दुप्रकाश, अपर उप जिलाधिकारी सौजन्य कुमार, सुभाष चंद्र सहित संबंधित अधिकारी व ढाबों व होटलों के मालिक मौजूद रहे।