{"_id":"6b032d06803d1cfd9e0b37e1","slug":"construction-begins-on-a-bridge-at-khoh-crossing-that-had-remained-incomplete-for-11-years-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-139204-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खोह क्रॉसिंग पर 11 साल से अधूरा पुल बनना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खोह क्रॉसिंग पर 11 साल से अधूरा पुल बनना शुरू
Sun, 22 Nov 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो न-22 सीकेटीपी 22 बंद खोह रेलवे क्रासिंग पर कतारों में खड़े वाहन। संवाद
चित्रकूट। खोह रेलवे क्रॉसिंग पर 11 साल से अधूरा खड़ा पुल अब फिर बनने लगा है। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाटक बंद होते ही घंटों लगने वाला जाम अब खत्म होने की उम्मीद जगी है।
2015 में शुरू हुआ काम दोहरी रेल लाइन की वजह से रुक गया था। 31 करोड़ की लागत से एक किमी लंबा ओवरब्रिज बनाया जा रहा है, जिसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ओवरब्रिज का निर्माण 2015 में शुरू हुआ था। करीब एक साल तक काम चला।
इसी बीच बांदा-मानिकपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण की स्वीकृति मिल गई। इसके कारण काम रोक दिया गया। इसके बाद 11 साल तक पुल अधूरा पड़ा रहा। खंभे खड़े थे, लेकिन पुल नहीं बना। इस दौरान लोगों को रोज जाम की समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
-- -- --
22 करोड़ से बढ़कर 31 करोड़ हुई लागत
पहले इस पुल के लिए 22 करोड़ रुपये का बजट तय था। काम बंद रहने से लागत बढ़ती गई। अब करीब 31 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया जा रहा है। पुल की कुल लंबाई में एक किमी एप्रोच मार्ग भी शामिल है। निर्माण फिर शुरू होने से लोगों को भरोसा हुआ है कि इस बार काम पूरा होगा।
-- -- -- -
फाटक बंद होते ही घंटों लगता था जाम
यह मार्ग जिला मुख्यालय कर्वी से भौंरी, रैपुरा, लालता रोड और रामनगर होते हुए प्रयागराज जाता है। जिला अस्पताल से रेफर होने वाले मरीजों की एंबुलेंस भी इसी मार्ग से गुजरती है। ट्रेन आते ही फाटक बंद हो जाता और घंटों जाम लग जाता।
नो-एंट्री खुलने के बाद रोज करीब एक किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को भी रोज परेशानी होती थी। त्योहार और शादी के सीजन में हालात और खराब हो जाते थे।
वर्जन
31 मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। काम तेजी से कराया जा रहा है। पुल बनने से कर्वी से प्रयागराज तक का सफर आसान, सुरक्षित और जाम मुक्त हो जाएगा।- कुलदीप साहू, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग बांदा।