फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   फोटो- 29 सीकेटीपी- 5 व 6 परिचय- मत्गयेंद्रनाथ स्वामी की मूर्ति और मंदिर की सफाई करते भक्तगण

फोटो- 29 सीकेटीपी- 5 व 6 परिचय- मत्गयेंद्रनाथ स्वामी की मूर्ति और मंदिर की सफाई करते भक्तगण

Mon, 30 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 29 सीकेटीपी-  5 व 6 परिचय- मत्गयेंद्रनाथ स्वामी की मूर्ति और मंदिर की सफाई करते भक्तगण
फोटो- 29 सीकेटीपी- 5 व 6 परिचय- मत्गयेंद्रनाथ स्वामी की मूर्ति और मंदिर की सफाई करते भक्तगण
विज्ञापन

पहले सोमवार को शिवमंदिरों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़
:- मत्गयेंद्रनाथ स्वामी समेत सभी प्रसिद्ध मंदिरों में तैयारी पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट/खोही। सावन महीने के पहले सोमवार को धर्मनगरी के रामघाट समेत जिले के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमडे़गी। जिसके लिए प्रशासन से लेकर मंदिर व्यवस्थापक भी इंतजाम करने में जुटे हैं। पुलिस अधीक्षक ने रामघाट के अलावा सभी प्रसिद्ध शिव मंदिरों के पास सुरक्षाकर्मी तैनात करा दिए हैं। नगरपालिका व नगर पंचायत ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया है।
धर्मनगरी के मत्गयेंद्रनाथ स्वामी के मंदिर में सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ रहती है। मंदिर में सुबह से लेकर रात तक सफाई का दौर चलता रहा। सावन महीने के दूसरे दिन सुबह जब भक्त जलाभिषेक कर चुके तो प्रमुख पुजारी विपिन व सहयोगी प्रदीप कुमार की टीम ने भगवान शिव की मूर्तियों की सफाई कराई। आज सोमवार को सावन महीने का पहला सोमवार होने के कारण हजाराें भक्त सुबह से शाम तक जलाभिषेक व दर्शन करने को पहुंचेंगे। इसी प्रकार मऊ के ऋषियन आश्रम, बरगढ़ के परानू बाबा और पहाड़ी के पालेश्वरनाथ मंदिर में भी सफाई कार्यक्रम जारी रहा।
विज्ञापन

-------इनसेट
फूलों से सजेगा मत्गयेंद्रनाथ स्वामी का मंदिर
खोही। रामघाट स्थित मत्गयेंद्रनाथ स्वामी मंदिर आकर्षण का केंद्र रहेगा। पुजारी ने बताया कि सोमवार को इसे फूलों से सजाया जाएगा। शाम को मत्गयेंद्रनाथ स्वामी का विशेष श्रंगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------इनसेट
खूब हो रहा पॉलिथीन का प्रयोग
चित्रकूट। शासन से पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बावजूद मंदिरों के आस-पास इसका धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। सोमवार को तो मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालु फूल प्रसाद ले जाने के लिए इसका प्रयोग करेंगे। रामघाट के पास फूल व प्रसाद की हर दुकान में इसका पर्याप्त स्टाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed