{"_id":"5b61f3e34f1c1bb15c8b5bb0","slug":"201533146083-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो- 01 सीकेटीपी- 9 व 10- परिचय-हाइवे पर पुलिस से कांग्रेसियों की होती नोंक झोंक और बेडीपुलिया पर जलमग्न सड़क पर धान की रोपाई क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो- 01 सीकेटीपी- 9 व 10- परिचय-हाइवे पर पुलिस से कांग्रेसियों की होती नोंक झोंक और बेडीपुलिया पर जलमग्न सड़क पर धान की रोपाई क
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 01 सीकेटीपी- 9 व 10- परिचय- हाईवे पर पुलिस से कांग्रेसियों की होती नोंक झोंक और बेडीपुलिया पर जलमग्न सड़क पर धान की रोपाई करते कांग्रेसी।
सड़क पर धान रोपकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध
सड़क में जाम लगाने पर अधिकारियों से हुई तीखी नोंकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले की खस्ता हाल सड़कों को बनवाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने धर्मनगरी के रामघाट को जाने वाली सड़क पर धान के बेड़ की रोपाई कर विरोध जताया। बेड़ी पुलिया चौराहे के पास जाम लगा देने पर पुलिस अधिकारियों व कांग्रेसियों के बीच नोक झोक भी हुई। कांग्रेसियों का आरोप है कि जिले की कई सड़कों की हालत खस्ता होने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार से अनशन शुरू किया जाएगा।
बुधवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धर्मनगरी को जाने वाली बेड़ी पुलिया सीतापुर मार्ग में बेड़ी पुलिया के पास स्थित सड़क में भरे पानी में धान की रोपाई कर विरोध जताया। इसके साथ ही वहीं पर सड़क में जाम लगा दिया। कांग्रेसियों के समर्थन करने के लिए क्षेत्रीय लोग भी आ गए। कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया। मौके पर तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारी ने जाम हटवाने का प्रयास किया। इस बीच कांग्रेसियों व पुलिस अधिकारियों के बीच नोक झोक शुरू हुई। किसी तरह से मामला शांत हुआ। मौके पर पहुंचे तहसीलदार राजू कुमार को कांग्रेसियों ने जलमग्न सड़क के बीच बुलाकर ज्ञापन दिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र का आरोप है कि धर्मनगरी को जाने वाली बेड़ी पुलिया, सीतापुर से शिवरामपुर व लालता रोड से राजापुर आदि सड़के कई साल से उखड़ी पड़ी है। जिनका निर्माण नहीं किया जा रहा है। बारिश होने से सड़कों में पानी भरा रहता है।
जिससे सड़कों से गुजरने वालों को परेशानी हो रही है। भाजपा सरकार बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की बात करती है प्रदेश के मुख्यमंत्री गड्डा मुक्त सड़क की बाते करते हैं। जिले की सड़कों की हालत देखें तो सारी सच्चाई सामने आ जाती है। इस मौके पर संपत पाल, त्रियुगी नारायण शुक्ला, राजीव अग्रवाल, शिव गुलाम वर्मा, अकबरी बेगम, कुशल सिंह पटेल, आनंद पांडेय, नरवेश सचान, अरुण गुप्ता, भोला नामदेव, संतोष उरमलिया, द्वारिका प्रसाद, गिरीश चतुर्वेदी, रामलाल साहू, जितेंद्र सोनकर, मकसूद हसन, यमुना शुक्ला, डा रजनीश पांडेय, अली हुसैन, मकसूद हसन, यमुना शुक्ला राजकरन व पिंटू केशरवानी आदि मौजूद रहे।