फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   कुंभ मेला में आए तीर्थयात्रियों के लिए बनी मुसीबत गंदगी

कुंभ मेला में आए तीर्थयात्रियों के लिए बनी मुसीबत गंदगी

Mon, 11 Feb 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
कुंभ मेला में आए तीर्थयात्रियों के लिए बनी मुसीबत गंदगी
तीर्थयात्रियों के लिए मुसीबत बनी गंदगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। धर्मनगरी क्षेत्र के यूपी-एमपी क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग सहित कई स्थानों पर पड़ी गंदगी व नालियों का गलियों में बहता पानी कुंभ मेला में आएतीर्थ यात्रियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। वही गंदगी होने से पर्यटकों के दिलोदिमाग पर भी असर पड़ा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है सरकार पर्यटकों के लिए कई विकास कार्य करा रही वहीं गंदगी हटाने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं हैं। इसके पीछे स्थानीय लोगों में जागरूकता की भी कमी सामने आई है।
प्रयागराज कुंभ मेले से रोजना हजारों श्रद्धालु चित्रकूट आ रहे हैं। लेकिन यूपी-एमपी में स्थित धर्मनगरी के कई स्थानों पर गंदगी व बदबू का सामना करना पड़ रहा है। परिक्रमा मार्ग सहित कई स्थानों पर गंदगी व नालियों का पानी मार्ग पर बहता रहता है। इंडियन टूरिज्म आफ टूरिस्ट एंड ट्रैवल इस संबंध में स्वच्छ भारत स्वच्छ पर्यटन का आयोजन कर संदेश दिया जा रहा है कि टूरिस्ट वाले स्थानों पर स्थानीय लोगों की जागरूकता की ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन

जिससे उनके आय पर प्रभाव पड़ता है। स्वच्छ क्षेत्र होने से ज्यादा पर्यटक आएंगे तो आमदनी भी बढे़गी। धर्मनगरी क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग पर टंकियों के आसपास गंदगी से पीने योग्य पानी नहीं रहता। खोही ग्राम पंचायत के अंतर्गत जलेबीवाली बाजार में गंदगी के कारण निकलना मुश्किल है। दुकानों के सामने गंदगी पड़ी रहती है। एमपी क्षेत्र के रामघाट के पास बने शौचालय से निकलने वाली मंदाकिनी नदी के किनारे गंदगी को एक स्थान पर डाला जा रहा है। जिससे बदबू आती रहती है। कुंभ मेला में आए तीर्थ यात्रियों को गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। समाज सेवी योगेश जैन, हरिशंकर सिंह आदि ने बताया कि गंदगी के कारण पर्यटकों के दिमाग पर भी इसका प्रभाव हो रहा है। नगर पालिका परिषद कर्वी के अधिशाषी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र का कहना कि कि यूपी क्षेत्र में रोजाना परिक्रमा मार्ग सहित अन्य स्थानों में सफाई कराई जा रही है। चित्रकूट मप्र क्षेत्र नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार पांडेय को हटाया गया है। उनके स्थान पर रमाकंात शुक्ला को नया अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed