फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   जिले के स्कूल-कालेजों में पूजे गए गुरुजी

जिले के स्कूल-कालेजों में पूजे गए गुरुजी

Wed, 05 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
जिले के स्कूल-कालेजों में पूजे गए गुरुजी
शि7ख दिवस पर जिले के स्कूल-कालेजों में पूजे गए गुरुजी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले में शिक्षक दिवस के अवसर पर बुधवार को स्कूल कालेजों व महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली स्व. राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कई स्कूल कालेजों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्व राष्ट्रपति सर्व पल्ली स्व. राधा कृष्णन के उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। इस अवसर पर छात्र-छात्राआें अपने गुरुओं को सम्मानित किया। ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के चित्रकूट इंटर कालेज, श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज, छत्रपति शाहू जी महिला विद्यालय श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल, सुषमा स्वरूप इंटरनेशल स्कूल, चित्रकूट पब्लिक स्कूल,पं. साधो प्रसाद शिक्षा निकेतन आदि स्कूलों में धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया । वही राजापुर, पहाड़ी, मानिकपुर, भरतकूप क्षेत्र के स्कूल कालेजों में मनाया गया।
विज्ञापन


बालिका इंटर कालेज में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन
मऊ। शिक्षक दिवस पर कस्बे के बालिका इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों को सम्मानित किया गया। रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कालेज के प्रबंधक सुंदर लाल सुमन ने भी शिक्षकों का सम्मान कर उपहार भेंट किए। इस मौके पर अनिल कुमार द्विवेदी, प्रदीप, अजय आदि मौजूद रहे। महामति प्राणनाथ महाविद्यालय आदि विद्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में मनाया शिक्षक दिवस
खोही।धर्मनगरी क्षेत्र के खोही, बालापुर, बरमपुर, आदि गांवों में स्थित परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें पूर्व राष्ट्रपति स्व. राधाकृष्ण की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गई।

बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम ने मन मोहा
चित्रकूट। रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजन व वैदिक परंपरा अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हे मुन्हे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्त्रस्म कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रबंधक अनिल शर्मा व बीएड प्राचार्य शशी भूषण त्रिपाठी ,भारती सिहं, डाली, श्विा तिवारी ,पूजा, प्रीती, लक्ष्मी, रंजना अग्रवाल ,वंदना आदि मौजूद रहीं। संस्थान की सीईओ अमिता सक्सेना ने छात्रों को पुरस्कार बंाटे।

इसी क्रम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रात: काल विकलांग विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति जगतगुरु रामभद्राचार्य के निवास तुलसीपीठ मे जाकर कुछ छात्रों ने उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया । विशेष शिक्षा विभाग के प्राध्यापकों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रियंका यादव ,ममता कुमारी, रुबी देवी, जयवीर, मनोज यादव ,नीरज तिवारी, आशीष, अजय ,बाबू सलाम ,हीरालाल, मनीष ,सोनू शुक्ला, ओमप्रकाश, दीनानाथ, संदेश पटेल, शिवकुमार, राजीव कुमार, प्रशांत चौबे व अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed