{"_id":"5a11b4db4f1c1b8d698bc782","slug":"181511109851-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपलेट में शराब की पर्ची मिलने पर प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपलेट में शराब की पर्ची मिलने पर प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर नगर निकाय के अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी विनोद द्विवेदी पर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब की पर्ची बांटने का आरोप लगा है। सूचना पर देर रात को एसडीएम व सीओ ने एक शराब की दुकान में छापेमारी कर पर्ची समेत दो लोगों को पकड़ा और प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्र्ट दर्ज कराई है।
सीओ विनीत कुमार ने बताया कि मानिकपुर के निर्दल प्रत्याशी विनोद द्विवेदी द्वारा मतदाताओं को शराब बांटने की शिकायत मिली थी। जिस पर एसडीएम रामशंकर के साथ कस्बे के पटेलनगर स्थित एक शराब की दुकान में छापेमारी की गई। दुकान के पास दो व्यक्तियों के पास शराब की पर्ची मिली। यह पर्ची चुनाव का पंपलेट था। पंपलेट प्रत्याशी विनोद द्विवेदी का है जिसके पीछे शराब देने के लिए लिखा गया है। ऐसे में माना गया कि प्रत्याशी ने ही यह पर्ची बांटी है। दुकान से कुछ और पर्चियां भी मिली हैं। जिसकी जांच कराई जा रही है। प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर प्रत्याशी विनोद ने बताया कि उन्हेें गलत तरीके से फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके पंपलेट पर कोई और इस तरह की हरकत की है।
पंपलेट में शराब की पर्ची मिलने पर प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो