फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   रक्तदान से मिलता जीवनदान

रक्तदान से मिलता जीवनदान

Wed, 14 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान से मिलता जीवनदान
रक्तदान से मिलता जीवनदान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल सहित जानकीकुंड अस्पताल में महादानियों ने भीषण गर्मी के बावजूद रक्त देने के लिए बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जिलाधिकारी सहित कुल 31 लोगों ने रक्तदान दिया। जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान कराने के लिए खून ट्रस्ट करा अपना नाम रजिस्टर में दर्ज कराया।

जिला अस्पताल व जानकीकुंड अस्पताल में सुबह से ही रक्तदाताओं का आना शुरू हो गया था। उन्हें कैंप की जानकारी अमर उजाला में छपी खबर से मिली है। जिला अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने अमर उजाला फाउंडेशन की तारीफ की। ब्लड बैंक प्रभारी ऋषि कुमार ने कहा कि जरूर मंदों की ब्लड संबंधी जरूरते पूरी हो रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक जाटव व सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने इस कार्यक्रम की तारीफ की।व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल, शानू गुप्ता, रामबाबू गुुप्ता ने कहा कि रक्तदान से तमाम लोगाें को जीवनदान मिलता है।इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा एन के गुप्ता कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते रहे। रक्तदेने वालों को सीनियर लैब टैक् नीशियन अजय सिंह, व विशाल द्विवेदी, आशीष कुमार ने ब्लड ग्रुप चेक किया। इस मौके पर अमर उजाला के ब्यूरो चीफ सुधीर अग्रवाल, विज्ञापन प्रभारी राकेश शुक्ला, अनूप दुबे,विजय रावत,विश्वास द्विवेदी, महेंद्र मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed