{"_id":"680933cb98a0b3519e0e3b6e","slug":"18-people-canceled-jammu-after-the-attack-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-115231-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हमले के बाद 18 लोगों ने रद्द की जम्मू की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हमले के बाद 18 लोगों ने रद्द की जम्मू की यात्रा
विज्ञापन
चित्रकूट। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद वहां जाने की योजना बना रहे लोग भयभीत हैं। बुधवार को 18 लोगों ने रिजर्वेशन कैंसिल करा दिया।
जम्मू-कश्मीर जाने की तैयारी कर रहे रमेश साहू ने बताया कि 18 अप्रैल को उसकी शादी हुई है। वह हनीमून टूर में जम्मू जाने वाले थे। उनका 24 अप्रैल का टिकट था आतंकी हमले के बाद कैंसिल करा दिया है।
उद्यमी विवेक अग्रवाल ने बताया कि उनका परिवार गर्मियों की छुटटी में जम्मू जाने की तैयारी में था। 28 अप्रैल का रिजर्वेशन था लेकिन इसे कैंसिल करा दिया है। चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन के सहायक वाणिज्य अधिकारी गिरीश पांडेय ने बताया कि अभी 18 लोगों ने जम्मू के टिकट कैंसिल कराए हैं। आने वाले दिनों में और लोग टिकट कैंिसल करा सकते हैं। (संवाद)