फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   रक्तदान शिविर का शुभारम्भ जिलाधिकारी करेंगे

रक्तदान शिविर का शुभारम्भ जिलाधिकारी करेंगे

Mon, 12 Jun 2017 07:24 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान शिविर का शुभारम्भ जिलाधिकारी करेंगे
रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी करेंगे
विज्ञापन

:- 14 जून को लगेगा रक्तदान शिविर
:- रक्तदान करने से बचेगी चार जिंदगियां
:- अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से मिलेगा प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदाता दिवस पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला चिकित्सालय व जानकीकुंड अस्पताल में 14 जून बुधवार को शिविर लगाने जा रहा है। इस महादान में शामिल होकर आप कई लोगोें की जिंदगी बचा सकते हैं। इस नेक काम को करने के लिए रक्तदान जरूर करें। जिला चिकित्सालय में शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी शिवांकात द्विवेदी करेंगे।
लगातार कई सालों से अमर उजाला फाउंउेशन महादनियों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित और सम्मानित करता आ रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस वर्ष भी 14 जून बुधवार को प्रात: नौ बजे से जिला चिकित्सालय व जानकीकुंड अस्पताल के ब्लड बैंक रक्तदान शिविर लगेगा। जिसका शुभारंभ जिलाधिक ारी करेंगे। संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.ऋषि कुमार ने बताया कि शिविर के लिए जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। जिसमें सीनियर लैब टेक्नीशियन की देख रेख में लैब टैक्नीशियन द्वारा सभी जांचों के उपरांत रक्तदान किया जाएगा। बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा दिए गए रक्त से चार जिन्दगी बचाई जा सकती हैं,इसलिए तैयार रहे और 14 जून को संयुक्त जिला चिकित्सालय में पहुंचकर विश्व रक्तदान दिवस में रक्तदान कर महादानी बने। ताकि कोई जिंदगी रक्त के अभाव में खत्म न हो। रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर फोटो नाम प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

---------इनसेट
भाजपा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामिल होंगे
चित्रकूट। रक्तदान शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि उनक े पदाधिकारी इस महादान कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि बीते साल भाजपा जिलाध्यक्ष ने रक्तदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed