फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   166 candidates sitting in world expo selection test

वर्ल्ड एक्सपो चयन परीक्षा में बैठे 166 परीक्षार्थी

Sun, 17 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
166 candidates sitting in world expo selection test
परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व डीआईओएस बलिराज राम। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। वाणिज्य विभाग भारत सरकार द्वारा दुबई में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम वर्ल्ड एक्सपो 2021-22 में छात्र- छात्राओं के चयन और इंजीनियरिंग व मेडिकल की निशुल्क कोचिंग में छात्रों के चयन परीक्षा हुई। प्रथम पाली में दुबई शैक्षिक भ्रमण चयन परीक्षा सुबह बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य हुई ।
विज्ञापन

शहर के चित्रकूट इंटर कालेज में हुई इस परीक्षा में 300 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए जिसमें 166 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इनमें से सर्वाधिक अंक प्राप्त एक परीक्षार्थी को भारत सरकार की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्त्रस्म वर्ल्ड एक्सपो 2021-22 शैक्षिक भ्रमण के लिए दुबई भेजा जायेगा । इसी प्रकार इंजीनियरिंग तथा मेडिकल में प्रवेश के लिए निशुल्क कोचिंग कराए जाने हेतु 30 से 50 छात्र-छात्राओं के चयन के लिए दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे के मध्य परीक्षा हुई। जिसमें से इंजीनियरिंग में पंजीकृत 237 के सापेक्ष 160 एवं मेडिकल परीक्षा में 265 के सापेक्ष 187 परीक्षार्थी उपस्थित रहें । उक्त परीक्षाओं का जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने डीआईओएस बलिराज राम के साथ दोनों पालियों में परीक्षा केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया गया ।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी के अलावा परीक्षा के आयोजन में डा. राजेश पाल प्राचार्य, डा. अमित सिंह प्राध्यापक राजकीय गोस्वामी तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी, विनोद कुमार प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय चित्रकूट, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज बरगढ़, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आलोक त्रिपाठी, डा.रणवीर सिंह चौहान प्रधानाचार्य चित्रकूट इण्टर कालेज कर्वी व परीक्षा प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला, प्रताप नारायण श्रीवास्तव, रामबचन सिंह, जयशंकर ओझा , शंकर प्रसाद यादव, वरिष्ठ सहायक विजय प्रसाद आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed