फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   सड़क हादसे में दो महिला समेत चार की मौत

सड़क हादसे में दो महिला समेत चार की मौत

Mon, 10 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो महिला समेत चार की मौत
सड़क हादसे में दो महिला समेत चार की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन की मौत हो गई। शिवरामपुर में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में खेत में पड़ा मिला। हाईवे पर बाइक से गिरी महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि सूचना के बावजूद 40 मिनट तक एंबुलेंस व पुलिस टीम नहीं पहुंची। जिससे समय से इलाज नहीं मिल सका।

-घटना 1 -
अनियंत्रित बाइक से गिरी महिला की मौत
भरतकूप। बांदा जिले के बबेरू कायल निवासी शिवपतिया मौर्य (38) पत्नी अजय कुमार सोमवार को आंख का इलाज कराने देवर इंद्रजीत के साथ बाइक से जानकीकुंड जा रही थी। हाईवे पर रंपुरवा के पास अचानक सामने मवेशी आने से बाइक नियंत्रण के दौरान महिला पीछे से सड़क पर जा गिरी। उनके सिर से खून बहने लगा। बाइक चालक इंद्रजीत ने बताया कि उसने 108 एंबुलेंस व पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई। लेकिन लगभग 40 मिनट तक कोई नहीं पहुुंचा। इसके बाद एक राहगीर ने रूककर अपने चार पहिया वाहन से अस्पताल तक पहुंचाया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतका का पति भी जिला अस्पताल पहुंचा। उसने कहा कि यदि समय से एंबुलेंस मिल जाती तो शायद उसकी पत्नी समय से अस्पताल पहुंचती और उसकी मौत न होती। मृतका के दो पुत्री एक पुत्र है।
विज्ञापन

------------
घटना- 2-
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत
चित्रकूट। सड़क दुर्घटना में घायल कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा कैंप का पुरवा निवासी छेदीलाल (36) पुत्र छोटा की सोमवार को मौत हो गई। उसकी पत्नी केतकी देवी ने बताया कि 21 अगस्त को गांव के रास्ते पर अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया था। तब से उसका इलाहाबाद में इलाज चल रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में बडा था। वह मजदूरी करता था। उसके तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना- 3-
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की गई जान
चित्रकूट। हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़ चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद कर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के बनकट नईदुनियां निवासी विजयपाल (38) पुत्र रामरतन अपने बहनोई बनकट निवासी बच्चा यादव पुत्र रामखिलावन के साथ बाइक से मऊ की ओर से लौट रहा था। सोमवार की सुबह मऊ थानाक्षेत्र के रैपुरवा माफी के पास बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का हिस्सा बाइक सवार को लगा जिससे वह छिटककर सड़क पर जा गिरा। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था। वह सड़क पर गिरा और चोटिल हो गया। उधर घायल विजय पाल को जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर बरामद किया गया है। मृतक के दो पुत्री दो पुत्र हैं।

------------
घटना- 4-
बेहोशी की हालत में मिली महिला
शिवरामपुर। चौकी क्षेत्र के कस्बे के बाहर एक खेत में स्थानीय रामलली(40) अपने खेत में बेहोशी हालत में मिली। स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। महिला के पड़ोसी आशीष कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसक ा शव परिजन गांव ले गए। उसकी मौत के कारण की जानकारी नहीं हो सकी। संभावना है कि जहरीला कीड़ा काटने से उसकी मौत हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed