{"_id":"5a145da44f1c1b6e548be720","slug":"151511284132-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से देर रात तक चला विशेष संपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से देर रात तक चला विशेष संपर्क अभियान
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। चुनाव की डुगडुगी बंद होने के बाद मतदान के एक दिन पूर्व सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मत चूको चौहान की तर्ज पर हर प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने घर-घर व कुछ खास स्थानों पर गुप्त बैठकें की। जिसमें मतदाताओं को हर तरह का आश्वासन देकर बस बुधवार की सुबह अपने चुनाव चिह्न में ठप्पा लगाने को प्रेरित किया। कई स्थानों पर तो देर रात तक कसम व वादों के साथ शराब-कबाब का दौर चला।
शादी विवाह के मंडप से लेकर पंडाल तक बस निकाय चुनाव की चर्चा होती रही। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए मंगलवार का दिन व रात काटना मुश्किल हो रहा है। खासकर जीत की दौड़ में शामिल प्रमुख दलों व निर्दल प्रत्याशियों को दिन-रात कई मोहल्ले में समूह के साथ बैठक करते देखा गया। मुख्यालय के अलावा मानिकपुर व राजापुर में भी कमोवेश यही स्थिति रही। भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा के अलावा कुछ विशेष निर्दल प्रत्याशी व उनके समर्थकों के वाहन दौड़ते रहे। तरौंहा, खटकाना, शंकर बाजार, नई बाजार, पुरानी बाजार के अलावा राजापुर व मानिकपुर की कुछ बस्तियों के कुछ इलाके जनप्रतिनिधियों, नेताओं व समाजसेवियों के आवागमन से देर रात तक रोशनी व वाहनों के आवागमन से गुलजार रहे।
खास वर्ग के साथ विशेष बैठक
चित्रकूट। निकाय चुनाव के लिए मतदान के 24 घंटे पूर्व मतदान वाले इलाकों में दौड़ में शामिल प्रमुख प्रत्याशियों की खास वर्ग के लोगों के साथ बैठक हुई। इस चुनाव में अभीतक यह माना जा रहा था कि लोग विकास के लिए मतदान करने जा रहे हैं। जिससे क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और नाली निर्माण का काम बेहतर तरीके से हो सके लेकिन इन बैठकों मेें जातीय समीकरण को प्रमुखता दी गई। हर वर्ग के लोग एक दूसरे की जाति के वोटों की चर्चा कर इसे अपने पक्ष में करने का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन
सुबह से देर रात तक चला विशेष संपर्क अभियान
:- कई बस्तियाें में देर रात तक वाहनों का आवागमन रहा जारी
:- कई स्थानों पर शराब- शबाब का दौर चला