फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   बिजली विभाग के ठेकेदार ने फुटपाथ खोद बिछा दी तार

बिजली विभाग के ठेकेदार ने फुटपाथ खोद बिछा दी तार

Thu, 13 Dec 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के ठेकेदार ने फुटपाथ खोद बिछा दी तार
बिजली विभाग के ठेकेदार ने फुटपाथ खोद बिछा दी तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। करोड़ों रुपये की लागत से बन रही बेड़ीपुलिया से सीतापुर तक सीसी रोड़ पर आएदिन एक न एक अड़ंगा लग रहा है। किसी तरह शुरू हुए निर्माण कार्य में अब बिजली विभाग ने मानक के अनुरूप फुटपाथ खोदकर तार डाल दी है। जिसकी जानकारी होते ही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने जाकर काम रूकवा दिया है।
ठेेकेदार मजदूरों के साथ तीन दिन से निर्माणाधीन फोर लेन सीसी रोड़ के प्रस्तावित फुटपाथ स्थल पर जेसीबी चलवाकर गड्ढे खुदवा रहा हैं। दो सौ मीटर तक तार भी डाल दी गई है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार अपने एई व जेई के साथ मौके पर पहुंचे। रानीपुर भट्ट के पास बिजली विभाग के मजदूरों द्वारा कराई जा रही ख्ुादाई रूकवा दी। सूचना पर ठेकेदार व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने कहा कि यह खुदाई कराकर तार डालने का काम गलत हो रहा है। सड़क के बीच के भाग में बिजली विभाग को तार डालने के लिए कहा गया है। जो शासन से स्वीकृत भी है इसके बावजूद फुटपाथ स्थल पर खुदाई कराई गई है। जब सीसी रोड़ बन जाएगी तो कभी विद्युत लाइन खराब होने पर इसे तोड़कर सुधार करना बेहद मुश्किल होगा और यह मानक की अनदेखी है। इसलिए काम रूकवा दिया गया है। अब बीच सड़क पर छोड़े गए स्थान से ही तार बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed