{"_id":"5b6c90eb4f1c1bee748b8d35","slug":"131533841643-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी\/एसटी एक्ट को लेकर जिले में बंद का आंशिक असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी/एसटी एक्ट को लेकर जिले में बंद का आंशिक असर
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट/राजापुर। जिले भर में एससी / एसटी एक्ट संशोधन अध्यादेश के विरोध में राष्ट्रीय सवर्ण समाज परिषद के विरोध में भारत बंद का आंशिक असर रहा। राजापुर व मानिकपुर कस्बे में ज्यादा असर देखने को मिला जबकि मुख्यालय में सामान्य स्थिति रही। जगह- जगह पुलिस बल तैनात रहा। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
गुरुवार को एससी /एसटी एक्ट संशोधन अध्यादेश के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया था। इसका असर राजापुर व मानिकपुर में दिखाई दिया। यहां अधिकतर दुकानें बंद रहीं। सवर्ण समाज के युवकों ने केंद्र सरकार व सवर्ण सांसदों के खिलाफ नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। मुख्यालय में गुरुवार को बाजार बंदी होने के बावजूद बेहद कम असर रहा। राजापुर उपजिलाधिकारी सुभाष यादव को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इस मौके पर अनुज शुक्ला, प्रमोद पांडेय, शिवपूजन गुप्ता, विनोद केसरवानी सतीश मिश्र, अशोक द्विवेदी, जितेंद्र गोस्वामी, वीरेंद्र पांडेय, उमेश केसरवानी, जुगराज, संजय, संतोष गर्ग, शिवम उपाध्याय, लाला गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं जिला मुख्यालय, मऊ, भरतकूप क्षेत्र में इसका आंशिक असर देखने को मिला। कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस तैनात रही।
भारत बंद को लेकर जिला प्रशासन सुबह से एलर्ट रहा। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने सुबह दो बार पूरे शहर का भ्रमण कर राजापुर व मानिकपुर की भी स्थिति की जानकारी ली। हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया। अपर एसपी बलवंत चौधरी तहसीलदार राजू कुमार व सीओ सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था का संभाला। पूरे जिले में कहीं से भी कोई अप्रिय खबर नहीं मिली। पूरा प्रस्तावित बंद शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।