फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   13 proposals passed in the board meeting of the municipality

Chitrakoot News: पालिका की बोर्ड बैठक में 13 प्रस्ताव पास

Wed, 02 Oct 2024 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
13 proposals passed in the board meeting of the municipality
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम की बोर्ड बैठक अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें 13 प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

पालिका कार्यालय में हुई बैठक में ईओ लालजी यादव ने बताया कि पुरानी दुकानों को आवंटियों ने किराये पर दे दिया गया है। इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम सप्ताह भर में जांच कर यह रिपोर्ट देगी कि किन आवंटियों ने दुकानें दूसरे को किराये पर दे रखा है। दोषी मिलने पर आवंटित दुकान निरस्त कर दी जाएगी।
सभासद राजकमल वर्मा ने मुख्यमंत्री नगरोदय योजना की कार्य योजना पर चर्चा का प्रस्ताव रखे, जिसे स्वीकृति दे दी गई। सभासद पवन बद्री, विनीत पयासी व अनुज निगम ने पुल घाट पर बने मुक्तिधाम के सुंदरीकरण का प्रस्ताव रखा, इसे भी स्वीकृत दे दी गई। इसके अलावा शत प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए ऑनलाइन व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधी प्रस्ताव भी पारित हुआ। सर्वे कराकर मार्गों की चौड़ाई के अनुसार गृहकर लगाने का भी प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन

सभासद बल्लू राम निषाद ,शैलेंद्र सोनी ने कहा कि कुछ सफाई कर्मी ड्यूटी का सही ढंग से निर्वाह नहीं कर रहे। प्रकाश व्यवस्था में लगे कर्मचारी भी लापरवाही कर रहे हैं। पालिका अध्यक्ष ने प्रकाश प्रभारी अशरफ खान से कहा कि इन कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दें। अन्यथा सेवा समाप्त कर दी जाएगी। सभासद शंकर यादव ने शास्त्री नगर शोभा सिंह का पुरवा दलित बस्ती में भी प्रकाश व्यवस्था और एसडीएम कॉलोनी को जाने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण का मुद्दा रखा
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला को निर्देश दिए कि प्रतिदिन एक वार्ड में सभासद के साथ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें। प्रकाश निरीक्षक अशरफ खान को कहा कि जहां भी प्रकाश व्यवस्था की जाए सभासद को सूचित करें और सभासद की मौजूदगी में ही लाइट लगाई जाएं। बैठक में कर्मोत्तम सिंह, राहुल पांडेय, कमलाकांत शुक्ला, अवर अभियंता शैलेंद्र तिवारी व तकनीकी सलाहकार संतोष सिंह राठौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed