फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   12 lakhs were paid for the incomplete and poor quality road

Banda News: अधूरी और घटिया सड़क का भी 12 लाख कर दिया भुगतान

Thu, 12 Dec 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
12 lakhs were paid for the incomplete and poor quality road
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा को लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 23 से 28 दिसंबर तक कक्षा एक से आठ तक की लिखित व मौखिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग से जारी कार्यक्रम में कक्षा छह की हिंदी की परीक्षा की तिथि ही तय नहीं है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशक की तरफ से जारी अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की समय-सारिणी में कक्षा एक की सभी परीक्षाएं मौखिक कराई जाएंगी। 23 दिसंबर को प्रथम व द्वितीय पाली में कक्षा एक से पांच तक की सभी विषयों की मौखिक परीक्षाएं होंगी। वहीं, कक्षा छह, सात व आठ के लिए पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि व गृह शिल्प व दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

24 दिसंबर को पहली पाली में कक्षा दो व तीन की गणित, कक्षा चार व पांच की हिंदी व कक्षा छह, सात व आठ की संस्कृत या उर्दू की परीक्षा कराई जाएगी। दूसरी पाली में कक्षा तीन, चार व पांच की संस्कृत या उर्दू व कक्षा छह, सात व आठ के लिए सामाजिक विषय की परीक्षा होगी। 26 दिसंबर को प्रथम पाली में कक्षा तीन के लिए हिंदी, कक्षा चार व पांच के लिए सामाजिक विषय और कक्षा छह, सात व आठ के लिए अंग्रेजी की परीक्षा कराई जाएगी। दूसरी पाली में कक्षा दो, तीन, चार व पांच के लिए अंग्रेजी और छह-सात व आठ के लिए गणित विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 दिसंबर को प्रथम पाली में कक्षा दो की हिंदी, तीन की सामाजिक विषय, चार व पांच की गणित, छह की कला, सात की संगीत व आठ की कला विषय की परीक्षा कराई जाएगी। दूसरी पाली में कक्षा तीन से लेकर आठ तक के लिए कला या संगीत की परीक्षा कराई जाएगी। 28 दिसंबर को प्रथम पाली में कक्षा तीन, चार व पांच के लिए कार्यानुभव या नैतिक शिक्षा, कक्षा छह के लिए विज्ञान तथा सात व आठ के लिए हिंदी की परीक्षा कराई जाएगी। दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक के लिए पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा होगी।


कक्षा छह में विज्ञान की जगह होगी हिंदी की परीक्षा
अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए जारी कार्यक्रम में कक्षा छह में त्रुटिवश हिंदी की जगह विज्ञान विषय की परीक्षा की तिथि प्रकाशित हो गई है। कक्षा छह में विज्ञान विषय सामाजिक विषय के अंतर्गत ही पढ़ाया जाता है। ऐसे में विज्ञान की जगह हिंदी की परीक्षा कराई जाएगी।
- शुभम शुक्ल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed