फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   1156 cases are solved

1156 मामलों का निस्तारण

Sun, 28 Jun 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 28 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
1156 cases are solved

जिला न्यायालय परिसर में रविवार को मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रभारी अध्यक्ष/ जिला जज शशिमौलि तिवारी ने की। लोक अदालत में कुल 1156 मामलों का निस्तारण किया गया।  

विज्ञापन


अपर जिला जज शशिमौलि तिवारी ने फौजदारी के एक प्रकीर्ण वाद का निस्तारण किया। आशीष जैन त्वरित न्यायाधीश चित्रकूट ने तीन प्रकीर्ण वादों का निस्तारण किया। सुरेश चंद्र आर्या प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ने भरणपोषण संबंधी दो मामलों को निस्तारित किया। अच्छेलाल सरोज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 466 फौजदारी के शमनीय वादों का निस्तारण करते हुए 94900 रुपये का अर्थदंड वसूला और 15 वाद अंतिम रिपोर्ट व 20 वाद 258 वाद दं.प्र. सं. के निस्तारित किए। कृष्ण कुमार सचिव सिविल जज ने फौजदारी के एक मामले का निस्तारण किया।
विज्ञापन


मो. नसीम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फौजदारी के 18 वादों का निस्तारण करते हुए 2000 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। अशोक कुमार सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने फौैजदारी के 125 वादों का निस्तारण करते हुए 8460 रुपये का अर्थदंड वसूला। मनोज कुमार मिश्रा सिविल जज मऊ ने फौजदारी के चार मामले निपटाए और 35 सौ रुपये जुर्माना वसूला। एसडीएम मऊ ने फौजदारी के 126, एसडीएम मानिकपुर ने 244 वाद, एसडीएम कर्वी ने फौजदारी के 49 वाद निपटाए। तहसीलदार मानिकपुर ने राजस्व के 59, मऊ ने दस, नायब तहसीलदार मऊ ने 11 मामलों का निपटारा किया। बांट माप अधिकारी द्वारा दो वादों का निस्तारण करते हुए एक हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया। मेगा लोक अदालत में कुल 1,09860 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed