{"_id":"6ae779a6d5b20ce8bd0e034c","slug":"1044-appeared-for-the-scholarship-exam-481-opted-out-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-138459-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: छात्रवृत्ति परीक्षा में 1044 शामिल, 481 ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: छात्रवृत्ति परीक्षा में 1044 शामिल, 481 ने छोड़ा मैदान
Sun, 01 Nov 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में चार केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई।
इन केंद्रों पर पंजीकृत 1525 विद्यार्थियों में से 1044 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 481 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 68.46 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
चित्रकूट इंटर कॉलेज में दो केंद्र बनाए गए थे। श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज और सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। चारों केंद्रों पर कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता और नियमों के अनुसार कक्षा नौ से 12 तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी कराने के लिए स्कूलों में नियमित मॉक टेस्ट कराए गए थे।