फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   बैडमिंटन में निकता व बॉलीवाल में जानकीकुंड ग्रामीण विजेता

बैडमिंटन में निकता व बॉलीवाल में जानकीकुंड ग्रामीण विजेता

Sun, 10 Feb 2019 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन में निकता व बॉलीवाल में जानकीकुंड ग्रामीण विजेता
बैडमिंटन में निकता बनी विजेता
विज्ञापन

चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर चल रहे ग्रामोदय महोत्सव में छात्रों व शिक्षकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात कर विभिन्न रचनात्मक कार्यों को किया। महोत्सव संयोजक डॉ. वीरेंद्र कुमार व्यास ने कहा विवि परिवार का प्रयास है कि प्रत्येक कार्यक्रमों में बापू के व्यक्तित्व और कृतित्व की छाप अवश्य प्रतिबिंबित हो। महोत्सव के दूसरे दिन कला संकाय के विद्यार्थियों और शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के छात्रों ने अपने प्राध्यापकों की अगुवाई में गांधी के विचारों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया। जिसमें संदेश दिया कि गांधी जी इस विश्वविद्यालय के शाश्वत प्रेरणा स्रोत हैं। भारत रत्न नाना जी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित संस्था के कार्यकर्ता है। पूरी निष्ठा के साथ बापू के आदर्श समाज मे स्थायित्व बना सके प्रयास करना चाहिए। इसी रचनात्मक कार्यों में विद्यार्थियों ने क्रिकेट की पिच श्रमदान से तैयार की। अभियांत्रिकी संकाय में बालिकाओं का बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ। बैडमिंटन के फाइनल मैच में निकता वर्मा विजेता एवं सिमरन गुप्ता उपविजेता रही । ग्रामीण बालीवॉल प्रतियोगिता में जानकीकुंड ग्रामीण की टीम विजेता एवं चौबेपुर ग्रामीण टीम उपविजेता री। मूर्ति कला और स्पॉट पेंटिंग की प्रतियोगिता भी हुई। इस प्रतियोगिता में ललित कला के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जन संपर्क अधिकारी जयप्रकाश शुक्ल ने बताया कि 13 फरवरी ग्रामोदय महोत्सव का समापन रीवा के मंडलायुक्त करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed