{"_id":"5b955cb6867a557f54639054","slug":"101536515254-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े वर्ग को शिक्षित करने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़े वर्ग को शिक्षित करने पर चर्चा
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पिछड़े वर्ग को शिक्षित करने पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। आल इंडिया बैकवर्ड इंपलाईज फेडरेशन (आइबेफ)का एक दिवसीय जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पिछड़े वर्ग को शिक्षित करना व सरकारी नौकरियों में इनकी संख्या अधिक बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।
शहर के कालूपुर स्थित मंदाकिनी हाल में रविवार को जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आइबेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर जीत सिंह कहा कि सामाजिक विषमता को बदलना होगा। यह समस्या शिक्षित करने व सरकारी नौकरियों में पिछड़ों की अधिक भागेदारी से दूर होगी। राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा। यह शिक्षित होने से दूर होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कौशलेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि आरक्षण को बचाना है तो सामूहिक रूप से संगठित होकर कार्य करे। कुछ लोग आरक्षण समाप्त करने की साजिश रच रहे है। डा. निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि महापुरुषों को आदर्शों पर चलकर कार्य करना होगा। संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने आइबेफ के जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सागर पटेल, सचिव सीएएल, संरक्षक केशव प्रसाद यादव, धीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, लवलेश कुमार, मनोज सिंह, जगमोहन सिंह, सोमनाथ यादव, आर के कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह, अरूण कुमार, सोनी आदि मौजूद रहे।